उत्तर प्रदेश का एक ऐसा अनोखा गांव, जहां जाने के लिए कटानी पड़ती है टिकट
UP News
उत्तर प्रदेश
चेतना मंच
30 Nov 2025 06:00 AM
UP News : भारत की आत्मा गांवों में बसती है यह बात यूं ही नहीं कही जाती। हर गांव की अपनी एक खासियत होती है जहां फ्री में जाकर आप पूरे गांव की सैर कर सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश में एक ऐसा गांव भी है जिसकी सैर करने के लिए आपको पहले टिकट खरीदनी पड़ती है। जी हां आपने बिल्कुल सही सुना। उत्तर प्रदेश का ये गांव इतना अनोखा है कि उत्तर प्रदेश के इस गांव को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं और टिकट खरीदकर उत्तर प्रदेश के इस गांव की सैर करते हैं।
उत्तर प्रदेश में बसा है पेइंग टूरिस्ट स्पॉट
आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा कौन सा गांव है जिसका दीदार करने के लिए टिकट की जरूरत पड़ती है। दरअसल उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में एक गांव बसा हुआ है जिसका नाम ‘खुरपी नेचर विलेज’ है। यह गांव बाकी गांवों से काफी अलग और खूबसूरत है। गाजीपुर मुख्यालय से लगभग 15 किलोमीटर दूर स्थित खुरपी नेचर विलेज एक ऐसा गांव है, जहां आमतौर पर मिलने वाली ग्रामीण सादगी के साथ-साथ एक आकर्षक पर्यटन अनुभव भी जुड़ा है। गांव में प्रवेश करने के लिए पर्यटकों को 20 रुपये का टिकट लेना पड़ता है।
क्या है इस गांव की खास बात?
यह गांव सिर्फ दिखने में ही खूबसूरत नहीं है बल्कि इसके उद्देश्य भी उतने ही सराहनीय हैं। चलिए जानते हैं क्या है उत्तर प्रदेश के इस गांव की खासियत?
युवाओं के लिए फ्री जिम और लाइब्रेरी
गांव में स्थानीय युवाओं के लिए बिना किसी शुल्क के व्यायामशाला और पुस्तकालय की सुविधा दी गई है।
गरीबों को हर दिन मुफ्त भोजन
रोजाना खुरपी नेचर विलेज 100 से 150 जरूरतमंद लोगों को बिना किसी भेदभाव के भोजन कराया जाता है।
पुराने भारत की झलक
खुरपी नेचर विलेज को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यहां आने वाला हर व्यक्ति खुद को किसी ऐतिहासिक ग्रामीण भारत के समय में महसूस करता है।
स्थानीय रोजगार का साधन
गांव में मुर्गी पालन, मछली पालन और एक छोटा चिड़ियाघर भी है जिससे ग्रामीणों को रोजगार और आगंतुकों को एक अतिरिक्त अनुभव भी मिल रहा है।