उत्तर प्रदेश का एक गांव अचानक आया सुर्खियों में, कारण है बहुत खास
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 01:04 PM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 01:04 PM
UP News : उत्तर प्रदेश का एक गांव अचानक ही सुर्खियों में आ गया है। उत्तर प्रदेश ही नहीं विदेशों तक में अचानक इस गांव की चर्चा शुरू हो गई है। अखबारों, न्यूज चैनलों तथा न्यूज पोर्टलों पर उत्तर प्रदेश के इस गांव की खबर ने जगह बना ली है। उत्तर प्रदेश के इस गांव के अचानक चर्चा में आने का कारण बहुत ही खास कारण है। यह कारण गांव के दर्जनों परिवारों द्वारा किए जा रहे एक अनूठे काम से जुड़ा हुआ है।
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले का गांव बना चर्चा का विषय
अचानक चर्चा का विषय बना हुआ गांव उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले का एक छोटा सा गांव है। यह गांव उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले की तहसील केराकत का गांव डेहरी है। इस गांव में मुस्लिम समाज के नागरिकों ने अपने नाम के आगे हिन्दू उप नाम लगाने शुरू कर दिए हैं। मुस्लिम समाज के लोगों के नाम के आगे हिन्दू उपनाम देखकर हर कोई आश्चर्य में पड़ रहा है। इस गांव में नौशाद अहमद अब नौशाद अहमद दुबे हो गए है। नौशाद बताते है कि उन्होंने अपने पूर्वजों के बारे में जानकारी इकट्ठा की तो पता चला कि उनके पिता लाल बहादुर दुबे से लाल बहादुर शेख हुए थे और वो लोग आजमगढ़ के रहने वाले थे। पूर्वजों की तलाश के बाद नौशाद अहमद ने अपने नाम के आगे दुबे लगा लिया। नौशाद अब गायों की सेवा भी करते है। इसी गांव में शेख अब्दुला अब शेख अब्दुला दुबे हो गए हैं। अब्दुला ने बताया कि उन्होंने भी अपने पूर्वजों की खोज की और अब वो दुबे हो गए हैं। इसी गांव के एहतेशाम अहमद बताते है कि उनके भी पूर्वज हिंदू ब्राह्मण थे लेकिन अभी उन्होंने अपने नाम के आगे टाइटल नहीं लगाया। उत्तर प्रदेश के इस गांव में दर्जन भर घर ऐसे है जहां के मुस्लिम लोग अपने नाम के आगे दुबे, तिवारी जैसे टाइटल लगाने लगे है और गायों की सेवा करने लगे हैं।
इस गांव के लोगों की चर्चा उत्तर प्रदेश से लेकर विदेशों तक हो रही है। विदेशों में रहने वाले मुस्लिम समाज के कुछ कट्टर लोग इस गांव के लेागों धमकी भरे हुए फोन तक कर रहे हैं। फोन पर धमकी मिलने की बात पूछने पर गांव वाले बताते हैं कि उन्हें कुछ विदेशी नम्बरों से धमकी मिल रही है। उनका कहना है कि हम किसी से नहीं डरते हैं। हमने अपनी मर्जी से अपने पूर्वजों के उपनाम अपने नाम के आगे जोड़े हैं। हमें पता है कि पहले हम हिन्दू ही थे। उत्तर प्रदेश के इस गांव को लेकर सवाल भी उठाए जा रहे हैं। कुछ लोग जानना चाहते हैं कि अचानक यह बदलाव कैसे हो गया?
शादी के कार्ड से शुरू हुआ था यह सिलसिला
उत्तर प्रदेश के डेहरी गांव में मुस्लिम समाज के लोगों के नाम के आगे हिन्दू उपनाम जोड़ने की हमने पड़ताल की है। इस पड़ताल में पता चला है कि हिन्दू उपनाम जोड़ने का यह सिलसिला शादी के एक कार्ड से शुरू हुआ है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले की केराकत तहसील के डेहरी गांव में 30 से 35 मुसलमान परिवार हैं। इस गांव के नौशाद अहमद ने शादी के कार्ड पर नौशाद अहमद दुबे लिखकर सभी का ध्यान खींचा। नौशाद अहमद दुबे का कहना है कि हमारी सात पीढ़ी पहले लाल बहादुर दुबे के समय की पीढ़ी ने इस्लाम धर्म अपना लिया था। वह अपना नाम लाल मोहम्मद लिखने लगे थे। नौशाद के पूर्वज आजमगढ़ से आए थे। उन्होंने कहा कि एक हिंदू संस्था से जुडक़र हिंदू- मुस्लिम धर्म के बीच एक सौहार्दपूर्ण माहौल में रह रहे हैं। गांव के सैय्यद शांडिल्य, अब्दुल्लाह दुबे, इरशाद पांडेय, ठाकुर गुफरान और इसरार अहमद दुबे का कहना है कि हम सभी से अपील करेंगे कि अपनी जड़ों से जुड़ें। UP News