पति को छोड़कर नाबालिग के पीछे पागल हुई महिला, अजीबो-गरीब है मामला
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 10:10 PM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 10:10 PM
UP News : ये बात तो हम सबने सुनी है कि प्यार अंधा होता है। जब कोई इंसान किसी के प्यार में पड़ता है तो वो दुनिया, समाज, धर्म, जाति, उम्र की परवाह किए बगैर बस अपने प्रेमी-प्रेमिका के साथ रहकर ही पूरी जिन्दगी गुजारना चाहता है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के मथुरा से सामने आया है। जहां एक शादीशुदा महिला ने अपने प्रेमी की खातिर अपने पति को छोड़ दिया लेकिन जब महिला को प्रेमी के परिजनों ने अपनाने से मना कर दिया तो वो अपनी आपबीती सुनाने पुलिस थाने जा पहुंची। महिला का ये कारनामा खूब सुर्खियां बटोर रहा है। चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला?
पति को छोड़कर प्रेमी से की थी शादी
जानकारी के मुताबिक एक महिला पुलिस थाने में अपने पति और ससुरालवालों के खिलाफ शिकायत लेकर जा पहुंची और पुलिस को अपनी आपबीती सुनाते हुए कहने लगी, मैंने अपने पांच साल के बेटे और पति को छोड़कर बॉयफ्रेंड से शादी की। हम डेढ़ साल से साथ में रह रहे हैं लेकिन मेरे नए ससुराल वाले मुझे अपना नहीं रहे। नया पति भी अब साथ नहीं दे रहा। पति और ससुरालवालों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराकर महिला ने थाने में ही जहर खा लिया। जिसके बाद महिला को आनन-फानन में हॉस्पिटल में भर्ती कराया लेकिन जब महिला को होश आया तो पति की सच्चाई जानकर उसके होश उड़ गए।
फेसबुक के जरिए हुआ था प्यार
बताया जा रहा है कि महिला की 6 साल पहले कारसंज निवासी के साथ शादी हुई थी और उसका मायका फिरोजाबाद में है। महिला का आरोप है कि डेढ़ साल पहले उसकी मुलाकात फेसबुक पर जमुनापार थाना क्षेत्र के दीवान कलां इलाके के नवयुवक से हुई। वह बाद में नोएडा में रहकर मजदूरी करने लगा। साल 2022 में महिला अपने प्रेमी के लिए पांच साल के बच्चे को छोड़कर उसके साथ हरियाणा चली गई और दोनों ने एक मंदिर में शादी रचा ली। फिर पति-पत्नी की तरह दोनों हरियाणा के भिवाड़ी में रहने लगे। महिला ने बताया कि पिछले दिनों उसकी तबीयत खराब हुई जिसके बाद उसका प्रेमी उसे अस्पताल में भर्ती कराकर भाग आया था।
आशिक निकला नाबालिग
महिला ने अपने प्रेमी के घरवालों पर आरोप लगाते हुए कहा कि, तबीयत ठीक होने के बाद वह अपने प्रेमी के घर पहुंची जहां उसके घरवालों ने उसे अपनाने से मना कर दिया। मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि, महिला ने जिस युवक पर शादी के बाद धोखे का आरोप लगाया है, वह नाबालिग है। नाबालिग से विवाह करना कानूनी अपराध है। फिलहाल मामले में जांच जारी है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।