उत्तर प्रदेश में फिर प्रशासनिक फेरबदल : 16 आईपीएस अफसरों के तबादले, 12 जिलों के एसपी बदले गए
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Sep 2025 01:18 PM
उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार को बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। उत्तर प्रदेश में एक साथ 16 भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अफसरों का तबादला किया गया है। इस फेरबदल में प्रदेश के 12 जिलों के पुलिस अधीक्षक (एसपी) भी शामिल हैं। इससे पहले भी उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासन को चुस्त दुरुस्त बनाने के लिए कई आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए थे। UP News :
तबादले का ब्यौरा
बताया गया है कि कुल 16 अफसरों में 10 जिलों के पुलिस अधीक्षक, दो वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी), एक पुलिस आयुक्त, एक सहायक पुलिस आयुक्त (एएसपी) और दो सेनानायक शामिल हैं। यह कदम प्रदेश में बेहतर प्रशासनिक संतुलन और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए उठाया गया है। प्रशासन को चुस्त दुरुस्त बनाने के लिए प्रदेश सरकार लगातार ट्रांसफर पोस्टिंग का दौर चलाए हुए है।
उत्तर प्रदेश के इन आईपीएस अधिकारियों का हुआ तबादला
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी किए गए तबादला आदेश में बताया गया है कि आईपीएस हेमराज मीना और आईपीएस संतोष
कुमार सिंह को पुलिस अधीक्षक मुख्यालय से अटैच किया गया है। वहीं आईपीएस जयप्रकाश सिंह को उन्नाव का पुलिस
अधीक्षक बनाया गया है। अलीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन को देवरिया का पुलिस अधीक्षक बनाया
गया है। देवरिया के पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर को पुलिस अधीक्षक मुख्यालय से अटैच किया गया है। हरदोई के
पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन को अलीगढ़ का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक
सोनभद्र अशोक कुमार मीना को हरदोई का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक रेलवे आगरा अभिषेक
वर्मा को सोनभद्र का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। उन्नाव के पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर को प्रतापगढ़ का
पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। प्रतापगढ़ के पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार को आजमगढ का वरिष्ठ पुलिस
अधीक्षक बनाया गया है। अंबेडकर नगर के पुलिस अधीक्षक केशव कुमार को कुशीनगर का पुलिस अधीक्षक बनाया
गया है। पुलिस अधीक्षक औरैया अभिजीत आर. शंकर को पुलिस अधीक्षक अंबेडकर नगर, पुलिस उपायुक्त पुलिस
कमिश्ररेट प्रयागराज अभिषेक भारती को पुलिस अधीक्षक औरेया, सेना नायक चार वाहिनी पीसी मनीष कुमार
शांडिल्य को पुलिस उपायुक्त कमिश्ररेट प्रयागराज, पुलिस अधीक्षक बलिया अनिल कुमार झा को पुलिस अधीक्षक
रेलवे आगरा तथा पीएसी सीतापुर में तैनात आईपीएस सर्वेश कुमार मिश्रा को सेनानायक-4 वाहिनी पीएसी
प्रयागराज के पद पर भेजा गया है।
दिल्ली से गाजियाबाद का सफर अब होगा आसान, मास्टरप्लान में बड़ा बदलाव