यूपी में प्रशासनिक फेरबदल : 8 आईपीएस अफसरों का तबादला, नोएडा को मिला नया डीसीपी
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
31 Aug 2025 02:16 PM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
31 Aug 2025 02:16 PM
UP News : यूपी में योगी सरकार ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। यूपी में रविवार देर रात 8 आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए गए। यूपी में इस बदलाव को पुलिस प्रशासन को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने की कवायद माना जा रहा है। इस बदलाव में यूपी में नोएडा को चुस्त दुरुस्त बनाने के तहत डॉ. प्रवीण रंजन सिंह कोे नोएडा के नया डीसीपी बनाया गया है।
किसे कहाँ भेजा गया?
जारी आदेश के मुताबिक-
* डॉ. प्रवीण रंजन सिंह बने नोएडा के नए डीसीपी।
* श्रद्धा नरेंद्र पांडे को कानपुर देहात का पुलिस कप्तान बनाया गया है।
* राहुल भाटी अब श्रावस्ती की कमान संभालेंगे।
* नरेंद्र प्रताप सिंह को शामली का नया एसपी नियुक्त किया गया।
* रामसेवक गौतम को एसपी, पीटीएस मुरादाबाद भेजा गया।
* अरविंद मिश्रा को एसपी विजिलेंस, लखनऊ की जिम्मेदारी सौंपी गई।
* घनश्याम चौरसिया को भी विजिलेंस, लखनऊ में तैनाती मिली है।
* लखन सिंह यादव बने सेनानायक, 38वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़।
सरकार का संदेश
लगातार होते तबादलों से साफ है कि योगी सरकार सुरक्षा और प्रशासनिक ढांचे को तेजी से रीशेप कर रही है। खासतौर पर नोएडा जैसे संवेदनशील जिले में नए डीसीपी की तैनाती को करीब से देखा जा रहा है, क्योंकि यह जिला न केवल एनसीआर का हिस्सा है, बल्कि यहां कानून-व्यवस्था का सीधा असर प्रदेश सरकार की छवि पर पड़ता है। निश्चय ही सरकार द्वारा किए गए इस फेरबदल का असर कानून व्यवस्था पर पड़ेगा। UP Newsअमेरिका के लिए नई चुनौती : रूस-भारत-चीन की त्रिकोणीय ताकत से हिल रहा ग्लोबल पावर बैलेंस