नोएडा से लखनऊ तक सस्ते घरों की सौगात! यूपी रेरा ने 8 नए प्रोजेक्ट को दी मंजूरी
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 11:20 PM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 11:20 PM
उत्तर प्रदेश में अब किफायती आवास का सपना पूरा होने जा रहा है। यूपी रेरा ने अपनी 185वीं बैठक में लखनऊ, नोएडा, प्रयागराज, आगरा, झांसी और फिरोजाबाद में 8 नए रियल एस्टेट प्रोजेक्ट को हरी झंडी दे दी है। करीब 1,948 करोड़ रुपये के निवेश वाली इन परियोजनाओं के तहत फ्लैट्स, विला, प्लॉट्स, दुकानें और कमर्शियल स्पेस तैयार किए जाएंगे। इससे न सिर्फ मध्यम वर्ग को सस्ते घर मिलेंगे, बल्कि हजारों रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। UP News :
लखनऊ में तीन, बाकी शहरों में एक-एक प्रोजेक्ट
बैठक में लखनऊ की तीन बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है, जबकि नोएडा, आगरा, प्रयागराज, झांसी और फिरोजाबाद में एक-एक प्रोजेक्ट को हरी झंडी मिली है। यूपी रेरा के मुताबिक, इन आठों योजनाओं से 3005 नई आवासीय और वाणिज्यिक इकाइयां अस्तित्व में आएंगी। इन प्रोजेक्ट्स के बन जाने के बाद राज्य में किफायती आवास की उपलब्धता में तेजी आएगी। खासकर मध्यम आय वर्ग के लोगों को सस्ते रेट पर घर, फ्लैट और विला मिलने की संभावना बढ़ जाएगी। रियल एस्टेट के साथ-साथ सीमेंट, स्टील, पेंट, टाइल्स, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक्स और होम डेकोर जैसे सेक्टरों में भी मांग बढ़ेगी, जिससे औद्योगिक गतिविधियों को नया बल मिलेगा।
रोजगार और निवेश दोनों को मिलेगा बूस्ट
यूपी रेरा का कहना है कि इन परियोजनाओं से न सिर्फ लोगों को आवास मिलेगा बल्कि प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से हजारों रोजगार भी पैदा होंगे। झांसी और फिरोजाबाद जैसे उभरते शहरों में यह कदम विकास की रफ्तार को और तेज करेगा। यूपी रेरा के चेयरमैन संजय भूसरेड्डी ने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि रियल एस्टेट सेक्टर को पारदर्शी और नियामक ढांचे के तहत मजबूत किया जाए। ये प्रोजेक्ट निवेश को बढ़ाने और प्रदेश की अर्थव्यवस्था में नई ऊर्जा देने का काम करेंगे। UP News