UP News : बदायूं में तीन गोवंशीय पशुओं को मारकर अवशेष खेत में फेंके, आक्रोश व्याप्त
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
26 Nov 2025 10:53 AM
UP News : बदायूं (उप्र)। बदायूं के दातागंज क्षेत्र में तस्करों ने तीन गोवंशीय पशुओं का वध करके उनके अवशेष खेत में फेंक दिए जिससे ग्रामीण आक्रोशित हैं। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ग्राम प्रधान की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
UP News
पुलिस ने बताया कि सोमवार देर रात केशव कलां गांव में कुछ अज्ञात लोग तीन गोवंशीय पशुओं को काटकर उनका मांस ले गए और उनके अवशेषों को खेत में ही फेंक दिया। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने पशुओं के अवशेष देखे। इससे उनमें आक्रोश व्याप्त हो गया।
उन्होंने बताया कि सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पशु अवशेषों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया और गांव के प्रधान जितेंद्र कश्यप की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।