UP News: फौजी की हत्या के बाद से सिसौली में भारी दुख व्याप्त
भारत
RP Raghuvanshi
27 Jul 2022 05:24 PM
भारत
RP Raghuvanshi
27 Jul 2022 05:24 PM
Muzaffarnagar : मुजफ्फरनगर। यूपी और हरियाणा राज्यों के कांवड़ियों के बीच एक कांवड़ को आगे ले जाने के विवाद में जमकर संघर्ष हुआ। दोनों ओर से जमकर लाठी डंडे चले। इसमें एक कांवड़िये की मौत हो गई और करीब आधा दर्जन जख्मी हो गए। मृतक की पहचान कार्तिक पुत्र पवन निवासी गांव सिसौली मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है। कार्तिक सेना में तैनात थे और वर्तमान में उसकी तैनाती गुजरात में थी। घटना मंगलौर बाईपास के पास हुई। कार्तिक की मौत के बाद सिसौली के लोग गमगीन हैं।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर पानीपत निवासी पांच कांवड़ियों के खिलाफ केस दर्ज कर पांचों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि मंगलौर बाईपास पर कांवड़ एक-दूसरे से आगे निकालने को लेकर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि मुजफ्फरनगर वालों की कांवड़ हरियाणा वालों से आगे हो गई। इस पर हरियाणा के कांवड़ियों ने अपनी बाइक मुजफ्फरनगर वालों के आगे लगा दी और मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान जमकर लाठी डंडे चले। इस में सिसौली निवासी कार्तिक की मौत हो गई। कार्तिक के परिजनों ने बताया कि सेना में तैनात था और वर्तमान में उसकी तैनाती गुजरात में थी। वह कुछ दिन पहले ही छुट्टी लेकर आया था। इसके बाद वह साथियों के साथ हरिद्वार गंगाजल लेने गया था।