आपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद यूपी में योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 03:22 PM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 03:22 PM
UP News : "आपरेशन सिंदूर" की सफलता के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अब सामूहिक विवाह योजना को और संवेदनशील व सम्मानजनक बनाने की दिशा में एक नई पहल की घोषणा की है। इस योजना के अंतर्गत अब दुल्हनों को सिंदूरदानी और लाल कांच की चूड़ियां भी सरकारी गिफ्ट में मिलेंगी।
गोरखपुर में हुआ भव्य विवाह समारोह
मुख्यमंत्री योगी ने गोरखपुर में मंगलवार को आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में हिस्सा लिया, जहाँ 1200 जोड़ों का विवाह कराया गया। इसी मौके पर उन्होंने नए शासनादेश की जानकारी दी। हालांकि, आदेश अभी हाल में जारी हुआ है, इसलिए गिफ्ट बाद में वितरित किए जाएंगे। अब सिंदूर और चूड़ियों को भी शामिल किया गया है साथ ही गिफ्ट और नगद राशि दोनों में बढ़ोतरी की गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विवाह एक पवित्र संस्कार है और इसे सम्मान के साथ मनाना हर बेटी का अधिकार है। हमारी सरकार हर बेटी के साथ है। UP News
दुल्हन को मिलेंगी ये खास चीजें :
सिंदूर भरी सिंदूरदानी, लाल कांच की चूड़ियां, ब्राइडल साड़ी या लहंगा, दो कढ़ाई वाली साड़ियां, दो प्रिंटेड साड़ियां, पाँच पेटीकोट और ब्लाउज, कढ़ाई की चुनरी, एक जोड़ी चांदी की पायल और बिछिया, चार लाख के कड़े (आभूषण)। UP News