आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ ने मांगी माफी, मायावती ने पार्टी में फिर कर लिया शामिल
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 01:12 AM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 01:12 AM
UP News : उत्तर प्रदेश की राजनीति में शनिवार को बड़ा बदलाव देखने को मिला। बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के पूर्व सांसद और आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ ने पार्टी प्रमुख मायावती से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगते हुए बीएसपी में वापसी की।
अशोक सिद्धार्थ ने सोशल मीडिया पर साझा किए गए अपने पोस्ट में स्वीकार किया कि पार्टी में रहते हुए उनसे कुछ गलतियां हुईं। उन्होंने कहा कि जाने-अनजाने या कुछ लोगों के बहकावे में आकर जो भी भूल हुई, उसके लिए वे दिल से माफी मांगते हैं। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में वह पार्टी नियमों के खिलाफ कभी नहीं जाएंगे और सिर्फ मायावती के मार्गदर्शन में ही सक्रिय राजनीति करेंगे।
माफी स्वीकार करते हुए उनके निष्कासन के फैसले को रद कर दिया
बीएसपी प्रमुख मायावती ने अशोक सिद्धार्थ की माफी स्वीकार करते हुए उनके निष्कासन के फैसले को रद कर दिया और उन्हें फिर से पार्टी में शामिल कर लिया। उन्होंने कहा कि अशोक सिद्धार्थ पार्टी के कई जिम्मेदार पदों पर लंबे समय तक कार्यरत रहे हैं और उनका अनुभव संगठन के लिए महत्वपूर्ण है।
वापसी से पार्टी की अंदरूनी राजनीति में संतुलन स्थापित
इससे पहले साल की शुरुआत में, 12 जनवरी को अशोक सिद्धार्थ को पार्टी से निष्कासित किया गया था। तब उनके संबंध पार्टी नेतृत्व से खराब माने जा रहे थे और उन पर गुटबाजी व पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप था। माफी के बाद उनकी वापसी ने पार्टी में स्थिरता और एकजुटता का संदेश दिया है। बीएसपी में आकाश आनंद की स्थिति भी मजबूत बनी हुई है। हाल ही में उन्हें राष्ट्रीय संयोजक बनाया गया है, और अब उनके ससुर की वापसी से पार्टी की अंदरूनी राजनीति में संतुलन स्थापित होने की उम्मीद है। UP News :