
UP News: लखनऊ। पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का एक बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है, राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है और सरकार विपक्षी दलों को दोषी ठहरा रही है।
यहां उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था को लेकर सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट ने सरकार को लताड़ा है। सुप्रीम कोर्ट ने यह तक कहा क्या यूपी में जंगलराज है। सरकार ने कहा कि अपराधियों को मिट्टी में मिला देंगे, जिसके बाद कहा जा सकता है कि यह सरकार डायलॉग से चल रही है।
अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी सरकार के पास परमानेंट डीजीपी नहीं है। सही खबर मुख्यमंत्री तक अधिकारी तक कैसे पहुंचाएंगे।
उन्होंने सवाल किया कि आखिर सूचनाएं क्यों रोकी जा रही हैं। पुलिस प्रशासन सरकार को खुश करने में लगा है।
सत्ता से नफरत फैलाकर कानून व्यवस्था ठीक नहीं हो सकती। जहां डबल ट्रिपल मर्डर हो रहे हैं क्या वहां पर भी एनकाउंटर होगा।
अखिलेश ने कहा कि सरकार को टॉप टेन और टॉप 100 अपराधियों की सूची जारी करनी चाहिए तथा सरकार को कानून व्यवस्था ठीक करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति की तस्वीर किसी के साथ भी हो सकती है। कल हम खाना खा रहे थे तो हमारी तस्वीर मुख्यमंत्री के साथ थी। सोशल मीडिया का जमाना है कोई भी आता है फोटो खिंचवाता है। तो इसका मतलब यह नहीं हुआ कि हमारा उस व्यक्ति से कोई नाता है।
[video width="640" height="352" mp4="https://chetnamanch.com/wp-content/uploads/2023/02/WhatsApp-Video-2023-02-28-at-1.43.15-PM.mp4"][/video]