अखिलेश अब केंद्र की करेंगे राजनीति, करहल सीट से दिया इस्तीफा
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
12 Jun 2024 08:25 PM
UP News : साप से अध्यक्ष अखिलेश यादव को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में 37 लोकसभा सीटे जीतने के बाद एक बड़ा फैसला लिया है। अखिलेश यादव अब केंद्र की राजनीति करेंगे। अखिलेश यादव ने करहल विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के कन्नौज लोकसभा सीट से सांसद चुने गए हैं।
UP News
अखिलेश यादव ने विधानसभा की सदस्यता से दिया इस्तीफा
लोकसभा सीट जीतने के बाद अखिलेश यादव को एक सीट से इस्तीफा देना था। इसलिए उन्होंने उत्तर प्रदेश की करहल सीट से इस्तीफा दे दिया है। विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे के अनुसार यह इस्तीफा प्राप्त हो गया है। शीघ्र ही स्वीकार करने की प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी। इससे पहले सपा के विधायक लालजी वर्मा भी इस्तीफा दे चुके हैं। लालजी वर्मा भी लोकसभा सदस्य चुने गए हैं।
अखिलेश चाचा शिवपाल को दे सकते है जिम्मेदारी
बाताया जा रहा है कि अखिलेश यादव यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी हैं। ऐसे में आने वाले समय में यह पद उनके चाचा विधायक शिवपाल सिंह यादव या फिर पीडीए के तीन विधायकों रामअचल राजभर, इंद्रजीत सरोज और कमाल अख्तर में से किसी एक को मिल सकता है। UP News