ब्रजेश पाठक और केशव मौर्य के बहाने अखिलेश यादव का योगी सरकार पर वार
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 04:33 AM
अयोध्या में दीपोत्सव की भव्य तैयारियों के बीच उत्तर प्रदेश की राजनीति में भी सियासी दीये जल उठे हैं। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के अयोध्या में दीपोत्सव के सरकारी विज्ञापन को लेकर योगी सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा, अबकी बार डिप्टी सीएम बाहर और इसके साथ सूबे की सत्ता समीकरणों पर सवाल उठा दिए। UP News :
अखिलेश का तंज दीपोत्सव विज्ञापन पर
दरअसल, अखिलेश यादव का इशारा उस सरकारी विज्ञापन की ओर था जो दीपोत्सव 2025 को लेकर प्रमुख अखबारों में प्रकाशित हुआ। इस विज्ञापन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर प्रमुखता से दिखाई गई, लेकिन दोनों उपमुख्यमंत्रियों ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य की तस्वीरें गायब थीं। यही बात अखिलेश यादव को भा गई और राजनीति का नया मुद्दा देने के लिए काफी थी। उन्होंने (पूर्व ट्विटर) पर चुटकी लेते हुए कहा कि अबकी बार, डिप्टी सीएम बाहर, दीपोत्सव का सरकारी पोस्टर बता रहा सच्चाई।
पोस्टर से गायब चेहरों पर उठे सवाल
सोशल मीडिया पर अखिलेश की इस टिप्पणी के बाद पोस्टर को लेकर सियासी बहस तेज हो गई है। विपक्ष इसे सत्ता के भीतर के शक्ति समीकरण से जोड़कर देख रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि विज्ञापन से डिप्टी सीएम के गायब होने को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। खासतौर पर तब, जब ब्रजेश पाठक और केशव मौर्य हाल ही में कई मुद्दों पर अपनी अलग राय रख चुके हैं।
बीजेपी ने किया पलटवार
वहीं बीजेपी ने अखिलेश यादव के बयान को बेमतलब की राजनीति बताया है। पार्टी प्रवक्ता ने कहा कि दीपोत्सव जैसे धार्मिक कार्यक्रम को लेकर अखिलेश को राजनीति नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा, दीपोत्सव अयोध्या की अस्मिता और भगवान राम की मयार्दा का उत्सव है, इसे राजनीतिक रंग देना समाजवादी पार्टी की पुरानी आदत है। राजनीतिक हलकों में यह चर्चा जोरों पर है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार का फोकस एक चेहरे की ब्रांडिंग पर ज्यादा है, और यही विपक्ष को हमला करने का मौका दे रहा है। अखिलेश यादव का यह ट्वीट दीपोत्सव के बीच में माहौल को गर्मा गया है और सोशल मीडिया पर यह लाइन अब वायरल हो चुकी है। UP News