भारी बारिश के चलते नोएडा, गाजियाबाद और हापुड़ के सभी स्कूल बंद
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 03:43 AM
UP News : उत्तर प्रदेश में बारिश का असर जारी है। दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में पिछले दो दिनों से हो रही झमाझम बारिश के कारण कई जगह जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। इसी कारण प्रशासन ने भारी बारिश के चलते नोएडा, गाजियाबाद और हापुड़ के सभी स्कूल तीन सितंबर को स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद में जिलाधिकारी रविंद्र मांदड़ ने सभी बोर्डों के स्कूलों और शिक्षण संस्थानों को 3 सितंबर को बंद रखने का आदेश जारी किया है। साथ ही स्कूल प्रिंसिपल और शिक्षकों को निर्देश दिया गया है कि किसी भी छात्र को जर्जर भवन में न बैठाया जाए और यदि कोई भवन जर्जर हो, तो उसकी सूचना तुरंत बीएसए को दी जाए।
येलो अलर्ट जारी किया गया
मौसम विभाग ने गाजियाबाद और आसपास के इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया है। 3 सितंबर को कहीं-कहीं तेज बारिश और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। मंगलवार को गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया, जिससे मौसम ठंडा महसूस हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने की संभावना है। इसी दौरान हवा की गति 15 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने और वातावरण में आर्द्रता 98% तक रहने का अनुमान है। UP Newsमोदी ने सेट किया एजेंडा, शाह आज तय करेंगे सीट शेयरिंग का फॉर्मूला