युवाओं के साथ पुलिसवालों पर भी चढ़ा रील का बुखार, वायरल हुआ वीडियो
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 04:45 AM
UP News : उत्तर प्रदेश में इन दिनों युवाओं पर सोशल मीडिया में फेमस होने का शौक तेजी से बढ़ रहा है। इस रेस में केवल उत्तर प्रदेश के युवा ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश की पुलिस भी शामिल हो गई है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पुलिसकर्मी बुलेट में बैठकर 'नशे में हम नहीं ये समा नशीला है' गाने पर रील बना रहा है। जानकारी के अनुसार वायरल हो रहा वीडियो उत्तर प्रदेश के औरैया जिले का बताया जा रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं इस वायरल हो रहे वीडियो को लेकर पुलिसकर्मी का कहना है कि यह पुराना वीडियो है जिसे एडिट करके वायरल किया गया है।
UP News
पुरानी वीडियो को किया गया एडिट - विवेक पोंगल
मिली जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो में दिख रहा पुलिसकर्मी का नाम विवेक पोंगल है, वीडियो को उत्तर प्रदेश के औरैया के बिधूना कोतवाली में अंदर ट्रेनिंग के दौरान का बताया जा रहा है। सिपाही विवेक पोंगल का कहना है कि वह अज्ञानता बस यह रील ट्रेनिंग के दौरान बनाया गया था। उस वीडियो को एडिट करके अब वायरल किया गया है। वहीं वीडियो के वायरल होने के बाद सिपाही के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की बात कही जा रही है। फिलहाल सिपाही विवेक पोंगल की पोस्टिंग उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के फफूंद थाना में है।
[video width="270" height="428" mp4="https://test.chetnamanch.com/wp-content/uploads/2024/03/30.03.2024_13.51.29_REC.mp4"][/video]
जांच के बाद शुरू होगी कार्रवाई
वहीं इस वायरल वीडियो को लेकर क्षेत्राधिकारी अजीतमल राम मोहन शर्मा ने बताया कि बातचीत करने पर आरक्षी विवेक कुमार ने बताया कि जब में अंडर ट्रेनिंग पीएस बिधूना में पिछले साल नियुक्त था। उस समय मैंने अज्ञानता में वह वीडियो बनाया था। मगर, अब उसी को एडिट करके किसी ने सोशल मीडिया पर अपलोड किया है। वहीं इस बार में अपर पुलिस अधीक्षक की ओर से जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
UP News
इससे पहले भी आ चुका है ऐसे मामला
आपको बता दें इससे पहले भी उत्तर प्रदेश के कासगंज में एक महिला पुलिसकर्मी का रील वायरल हुआ था। जहां महिला पुलिसकर्मी को रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना भारी पड़ गया था। वर्दी में रील बनाने का वीडियो अधिकारियों के संज्ञान में आया तो पुलिसकर्मी पर एक्शन हो गया। जिसके बाद एसपी ने महिला पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया था।
देशविदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।