शर्मनाक : जेठ के ताने से नाराज बहू ने दी खौफनाक सजा
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
28 Mar 2024 06:03 PM
UP News : उत्तर प्रदेश के कानपुर (Kanpur) से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां जेठ के ताने से नाराज बहू ने बिना सोचे-समझे जेठ को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
UP News
मामला कानपुर के सजेती थाना क्षेत्र का है जहां एक जेठ को ताना देना भारी पड़ गया है। जेठ का ताना सुनकर महिला इतनी नाराज हो गई कि उसने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर जेठ की जमकर पिटाई कर दी, जिसके बाद पीड़ित को अधमरे हालत में अस्पताल में भर्ती कराने की नौबत आ गई जहां उसकी मौत हो गई। मामले की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जेठ को ताना देना पड़ा भारी
मृतक की पहचान रमेश के रूप में हुई है जो सुशीला (आरोपी) के घर के बगल में रहा करता था। जानकारी के मुताबिक मृतक के छोटे भाई और सुशीला के पति की पहले ही मौत हो चुकी थी। मृतक ने मंगलवार के दिन सुशीला को किसी बात को लेकर कुछ कह दिया था, जिसके बाद वो इतनी नाराज हो गई कि अपने रिश्तदारों को बुलाकर जेठ की जमकर पिटाई कर दी।
जेठ के ताने से परेशान थी बहू
मृतक के परिजनों का कहना है कि रमेश के ताने से परेशान सुशीला ने अपनी बुआ को अपने घर बुलाया था, लेकिन बुआ के साथ घर के दो अन्य सदस्य भी आ गए। जिनके साथ मिलकर सुशीला ने रमेश की लाठी से खूब पिटाई कर दी। सुशीला और रिश्तेदारों ने जेठ की इतनी पिटाई की वो गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद परिजनों ने रमेश को अधमरे हालत में अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने क्या कहा?
मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि एक ही परिवार के दो पक्षों में विवाद होने के कारण मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में मृतक अधमरा हो गया जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। फिलहाल मृतक के बेटे ने पुलिस में सुशीला, उसकी बुआ और अन्य पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है।