उत्तर प्रदेश में बनेगा एक और लिंक एक्सप्रेसवे, हजारों किसानों की जमीन होगी अधिग्रहित
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 09:01 PM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 09:01 PM
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में बड़ी सड़क परियोजना के तहत गंगा एक्सप्रेसवे को आगरा एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए नया लिंक एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा। यह परियोजना उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPEDA) द्वारा तैयार की जा रही है। इससे उत्तर प्रदेश के इस जिले की कनेक्टिविटी और विकास में तेजी आएगी। उत्तर प्रदेश के इस क्षेत्र के लोगों को दो एक्सप्रेसवे से जुड़ने के कारण उनका समय बचेगा और यात्रा सुगम होगी। UP News :
तीन ग्राम पंचायतों की भूमि अधिग्रहित की जाएगी
इस परियोजना के लिए जलालाबाद तहसील की तीन ग्राम पंचायतों की भूमि अधिग्रहित की जाएगी। अनुमानित रूप से हजारों किसानों की जमीन शामिल होगी। भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया के तहत किसानों को आपत्तियां दर्ज करने के लिए दस दिन का समय दिया गया है। इसके बाद बैनामा तैयार कर मुआवजा देने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
सीएम ने किया था लिंक एक्सप्रेसवे का वादा
परियोजना की घोषणा से पहले गंगा एक्सप्रेसवे शाहजहांपुर होकर जाने पर फरुर्खाबाद के लोगों ने विरोध जताया था। मुख्यमंत्री ने लोगों की नाराजगी को ध्यान में रखते हुए लिंक एक्सप्रेसवे का वादा किया था, जो अब पूरा होने जा रहा है। इससे जिले के लोगों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। यूपीईडा के अधिकारियों ने कहा कि लिंक एक्सप्रेसवे पूरा होने के बाद न केवल जिले की कनेक्टिविटी बेहतर होगी, बल्कि आसपास के जिलों में आर्थिक गतिविधियों और परिवहन की रफ्तार भी बढ़ेगी। UP News2,000 किमी तक मारक क्षमता : अग्नि प्राइम का पहला रेल-आधारित प्रक्षेपण हुआ सफल