उत्तर प्रदेश में इस लिंक एक्सप्रेसवे को मंजूरी, किसानों की जमीन बनेगी सोना
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
27 Sep 2025 03:14 PM
उत्तर प्रदेश को जल्द ही एक और हाईटेक एक्सप्रेसवे का तोहफा मिलने जा रहा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे परियोजना को मंजूरी दे दी गई है। इसके बनने के बाद उत्तर प्रदेश में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे सीधे गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ जाएगा। उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने जानकारी दी कि करीब 7,488 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह सिक्स-लेन एक्सप्रेसवे प्रदेश के विकास को नई दिशा देगा। UP News :
किन जिलों को मिलेगा फायदा?
यह एक्सप्रेसवे इटावा, मैनपुरी, कन्नौज, फरुर्खाबाद, शाहजहांपुर और हरदोई से गुजरेगा। इससे न केवल आवागमन आसान होगा बल्कि इन जिलों के किसानों और कारोबारियों की जमीन की कीमतें आसमान छूने लगेंगी। इस एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई 90.83 किमी
इसकी शुरुआत इटावा जिले के कुदरैल गांव से होगी और इसका अंत हरदोई जिले के सवाइजपुर तक होगा।
चरणबद्ध निर्माण
*पहला चरण: कुदरैल से बाबा नीम करोली धाम तक
* दूसरा चरण: नदौरा से सवाइजपुर तक
धार्मिक और पर्यटन दृष्टि से भी यह परियोजना बेहद अहम होगी। इससे नीम करोली धाम और बौद्ध तीर्थ स्थल संकिसा तक पहुंच आसान हो जाएगी।