UP News : माफिया अतीक अहमद की 123 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति कुर्क
Atiq Ahamad :
भारत
चेतना मंच
23 Nov 2022 11:25 PM
UP News : प्रयागराज। माफिया अतीक अहमद की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। प्रशासन ने उसे एक और करारा झटका दिया है। जिला और पुलिस प्रशासन ने बुधवार को अतीक अहमद की लगभग 123 करोड़ 28 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति कुर्क कर ली। प्रशासन ने यह कार्रवाई जिलाधिकारी के आदेश पर की है।
पुलिस अधीक्षक (नगर) संतोष कुमार मीणा ने बताया कि आईएस-227 गिरोह के सरगना और हिस्ट्रीशीटर अपराधी अतीक अहमद द्वारा अपराध जगत से अर्जित धन से अपने पिता स्वर्गीय हाजी फिरोज और चाचा उस्मान अहमद के नाम पर खरीदी गई संपत्ति आज कुर्क की गई। उन्होंने बताया कि कुर्क की गई संपत्ति की अनुमानित कीमत एक अरब 23 करोड़ 28 लाख रुपये है। उन्होंने बताया कि कुर्क की गई संपत्ति में झूंसी स्थित ग्राम हवेलिया में 76 करोड़ 16 लाख रुपये मूल्य की 1.82 हेक्टेयर भूमि और इसी गांव में 47.12 करोड़ रुपये मूल्य की 1.13 हेक्टेयर जमीन शामिल है।
UP News :
उल्लेखनीय है कि अतीक अहमद प्रयागराज की शहर पश्चिमी सीट से लगातार पांच बार विधायक रहा है और इसने समाजवादी पार्टी के टिकट पर 2004 में फूलपुर लोकसभा सीट का चुनाव जीता था। वर्तमान में गुजरात की अहमदाबाद जेल में निरुद्ध अतीक अहमद के खिलाफ प्रयागराज के धूमनगंज थाने में 100 के करीब मुकदमे दर्ज हैं।