
UP News : लखनऊ। उत्तर प्रदेश एटीएस टीम को को बड़ी कामयाबी मिली है। एटीएस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध आतंकी को अरेस्ट किया है। सहारनपुर के संदिग्ध आतंकी अजहरुद्दीन को गिरफ्तार किया है।
बताया जा रहा है कि अजहरुद्दीन अलकायदा इंडियन सब कॉन्टिनेंट से जुड़ा था। जमाते मुजाहिदीन बांग्लादेश के भारतीय कनेक्शन से जुड़ा था। एटीएस मुख्यालय पर पूछताछ के बाद अजहरुद्दीन की गिरफ्तारी हुई।
अजहरुद्दीन पर आरोप है कि वह जिहादी साहित्य और वीडियो दिखाकर युवकों को अल कायदा इंडियन सब कॉन्टिनेंट और जेएमबी की विचारधारा से जोड़ने की कोशिश में था। वहीं, अजहरुद्दीन के भारतीय और अंतरराष्ट्रीय आतंकियों से संपर्कों की पड़ताल भी जारी है। इस मॉड्यूल के 10 संदिग्ध आतंकियों को इस साल गिरफ्तार किया जा चुका है।
संदिग्ध आतंकी अजहरुद्दीन पर भारत में जेहाद फैलाने का आरोप है। पूरे मामले को ATS ने गंभीरता से लिया है। ATS भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय आतंकियों से संपर्कों की पड़ताल कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि मामले में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।