आजम खान के हमसफर रिजॉर्ट को बाबा के बुलडोजर ने धूल में मिलाया
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 11:05 AM
UP News : उत्तर प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि उत्तर प्रदेश के सीतापुर जेल में बंद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आजम खान के हमसफर रिजॉर्ट पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल हम सफर रिजॉर्ट को अवैध बताते हुए मंगलवार को प्रशासन ने बुलडोजर चलवा दिया है। बताया जा रहा है रिजॉर्ट के सामने खाद के गड्ढों की जमीन है, जिसपर चार दीवारी बनवाने के साथ ही एक इमारत का निर्माण कर दिया था।
आजम खान के रिजॉर्ट पर बड़ी कार्रवाई
आपको बता दें कि अवैध कब्जे का मामला चार साल पहले सामने आया था। तहसीलदार कोर्ट में वाद दायर हुआ था। 2021 में तहसीलदार ने 380 वर्ग मीटर जमीन पर अवैध कब्जा बताते हुए इसे हटाने के आदेश जारी किए थे। इस आदेश के खिलाफ आजम खान की ओर से राजस्व परिषद में याचिका दायर की गई। लेकिन परिषद से भी उन्हें राहत नहीं मिल सकी।29 जून 2024 को तहसील सदर के कानूनगो ने एक हफ्ते का समय देते हुए अवैध कब्जा हटाने के लिए नोटिस जारी कर दिया था, लेकिन कब्जा नहीं हटाया गया। तीन दिन पहले शहर विधायक आकाश सक्सेना ने उप जिला अधिकारी सदर को पत्र लिखकर अवैध कब्जा हटवाने की बात कही। मंगलवार सुबह तहसील सदर की टीम हमसफर रिजॉर्ट पहुंची और पैमाइश करने के बाद 10 बजे बुलडोजर चलाना शुरु कर दिया। UP News