बाबा बागेश्वर धाम वाले धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री को चाहिए एक करोड़ कट्टर हिन्दू
UP News
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 04:25 AM
UP News : बाबा बागेश्वर धाम वाले धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने उत्तर प्रदेश की धरती से बड़ा ऐलान किया है। उत्तर प्रदेश की धरती पर बाबा बागेश्वर धाम वाले धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) ने कहा है कि, भारत के 100 करोड़ हिन्दुओं में से एक करोड़ कट्टर हिन्दू हमें चाहिए। 1 करोड़ कट्टर हिन्दू तैयार हो जाएं तो फिर एक हजार साल तक कोई भी दुश्मन सनातन धर्म पर उंगली नहीं उठा सकता। यह बात बाबा बागेश्वर धाम वाले धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) ने अपनी हिन्दू एकता यात्रा के 6वें दिन उत्तर प्रदेश के झांसी में कही।
हिन्दू एकता यात्रा कर रहे हैं बाबा बागेश्वर धाम वाले शास्त्री
आपको बता दें कि इन दिनों बाबा बागेश्वर धाम वाले धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री हिन्दू एकता यात्रा निकाल रहे हैं। मंगलवार को बाबा बागेश्वर धाम की हिन्दू एकता यात्रा का 6वां दिन था। अपनी यात्रा के छठे दिन बाबा बागेश्वर धाम वाले धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री उत्तर प्रदेश की धरती पर थे। उत्तर प्रदेश के झांसी में यात्रा के दौरान उन्होंने पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए। उन्होंने साफ-साफ कहा कि सनातन धर्म की रक्षा के लिए उन्हें हिन्दू धर्म को समर्पित 1 करोड़ कट्टर हिन्दू चाहिए। एक करोड़ कट्टर हिन्दू एकजुट हो जाएं तो अगले एक हजार साल तक कोई भी सनातन धर्म पर उंगली उठाने की हिम्मत नहीं करेगा।
हिन्दू एकता पर खुलकर बोले बाबा बागेश्वर धाम वाले धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री
पत्रकारों से बात करते हुए बाबा बागेश्वर धाम वाले धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने हिन्दू धर्म से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से बात की है। बांग्लादेश में हो रही घटनाओं के विषय में श्री शास्त्री ने आक्रोश भरे लहजे में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि, बांग्लादेश के हिंदू अगर कायर होंगे तो उन्हें नहीं छुड़वा पाएंगे। अगर आपके जरिये हमारी बात बांग्लादेश के हिन्दुओं तक पहुंचे तो जैसी यहां पदयात्रा हो रही, तुम भी सड़कों पर उतर जाओ। एक आवाज में अपनी संस्कृति के रक्षक को बचा लो। उनको बाहर निकलवाओ। नहीं तो एक-एक कर तुम्हारे मंदिर मस्जिद में तब्दील हो जाएंगे। तुम्हारी बहन-बेटियां या तो कन्वर्ट हो जाएंगी या फिर वो मारी जाएंगी। इसलिए भारत के हिंदू भी समझो। हम अपने लिए नहीं मर रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा, दिन-रात कठोरता के साथ जी रहे हैं। रिस्क लेकर जी रहे हैं। हम 100 करोड़ हिंदुओं की इसी चिंता के कारण सड़कों पर गांव-गांव, गली-गली में बैठकर पिछड़ों और बिछड़ों से चर्चा कर रहे हैं। हम बांग्लादेश के हिंदुओं के साथ हैं। तुम सड़कों पर आ जाओ। हमारी तुमको पुकार है। वरना भविष्य में कोई हिन्दुओं के लिए आवाज नहीं उठाएगा।
'फिर कौन बचाएगा?'
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के एक बयान पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि, इसलिए तो हमें चिंता में हैं। इसलिए तो हम पैदल चल रहे हैं। इसलिए तो हमारा मन बहुत भयभीत है कि भारत, बांग्लादेश बनने की कगार पर है। जगह-जगह जो हिंसा और हमले हो रहे हैं, यह गौरकानूनी हैं। कानून को हाथ में लेकर संविधान का मजाक बनाया जा रहा है। कल के दिन ये किसी की भी नहीं सुनेंगे। देश की स्थिति कानून के बाहर हो जाएगी, फिर कौन बचाएगा? इसलिए हम ताकत को बरकरार रखें। अपनी संस्कृति बचाने को लेकर एक होकर पुरजोर तरीके से आवाज उठाएं, इसलिए पदयात्रा की जरूरत है।
मुस्लिम जनसंख्या को लेकर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, बात तय है कि कितने राज्यों में हिंदू अल्पसंख्यक हो गए। जहां भी घटना होती है, वहां उनकी संख्या ज्यादा होती है। वहीं क्यों घटना होती है? हमारे आसपास भी लोग रहते हैं पर वहां नहीं करते वो। जहां ज्यादा संख्या होती है, वहीं कांड करते हैं। इससे सिद्ध होता है कि वो अपनी जनसंख्या के हिसाब से अपनी प्लानिंग करते हैं और वो प्री-प्लानिंग पहले से करके रखते हैं। पथराव करने वाले से लेकर आग लगाने वाले और पेट्रोल बम फोड़ने वाले बाहर से बुलवाए जाते हैं। UP News