
UP News / Baba Bageshwar : बाबा बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से शादी रचाने के लिए पदयात्रा पर निकली एमबीबीएस की स्टूडेंट शिवरंजनी बांदा में रात्रि विश्राम करने के बाद कलश लेकर बागेश्वर धाम के लिए रवाना हो चुकी है। अपने रात्रि विश्राम के दौरान शिवरंजनी ने साधु संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान शिवरंजनी ने कहा कि बाबा बागेश्वर मेरे प्राणनाथ हैं।
आपको बता दें कि 20 वर्षीय एमबीबीएस स्टूडेंट शिवरंजनी तिवारी इन दिनों मीडिया और सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनी हुई हैं। वो अपनी मनोकामना का कलश लेकर बागेश्वर जा रही हैं। साथ ही बाबा धीरेंद्र शास्त्री को प्राणनाथ बता रही हैं। दूसरी ओर बाबा बागेश्वर उन्हें बिटिया बता रहे हैं। इसको लेकर जब शिवरंजनी से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वो ऐसे किसी बयान से अवगत नहीं हैं।
शिवरंजनी ने एक मीडिया चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि धीरेंद्र शास्त्री उनके प्राणनाथ हैं। बाबा बागेश्वर को प्राणनाथ कहने पर शिवरंजनी ने कहा कि साल 2021 से ही मैं उन्हें इसी नाम से पुकारती हूं, जब मैं उनसे पहली बार जुड़ी थी। अपनी पृष्ठभूमि के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि उनका परिवार जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद जी महाराज के परिवार से संबंधित है। इसी वजह से हमारे घर में शुरू से आध्यत्मिक माहौल रहा है।
वहीं, 'धीरेंद्र शास्त्री ने शादी से इनकार कर दिया तो आप क्या करेंगी' के सवाल पर मुस्कुराते हुए कहा कि मैंने तो कभी कहा ही नहीं कि मैं शादी करने जा रही हूं या शादी का प्रस्ताव लेकर जा रही हूं। मैं तो उन्हें प्राणनाथ बोलती हूं। वो मेरे प्राणनाथ हैं, आगे भी रहेंगे। मैं उन्हें भगवान मानती हूं। इसलिए उन्हें प्राणनाथ बोलती हूं। मेरी कोशिश है कि मैं 16 जून को उनके धाम पहुंच जाऊं, मगर गर्मी बहुत ज्यादा है, इसलिए एक दो दिन आगे पीछे हो सकते हैं।
शिवरंजनी ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री के वीडियो देखने पर मन में ऐसा ख्याल आता है। "मन में बसाकर तेरी मूर्ति, उतारूं मैं गिरिधर तेरी आरती, तेरी आरती।" शिवरंजनी ने आगे कहा कि वह मेडिकल की स्टूडेंट हैं और गंगोत्री से यात्रा पर निकली है, बागेश्वर धाम जा रही है। बाबा को फरवरी 2021 से जानती हूं और उन्हें फॉलो भी करती हूं। अभी तक कभी नहीं मिली हूं। बाबा भगवान के रूप में दिखते हैं। जब मैं उनसे मिलूंगी तो महाराज जी मेरी मनोकामना पर्ची पर लिखकर देंगे।"
शिवरंजनी का पूरा नाम शिवरंजनी तिवारी है। वह मध्य प्रदेश के सिवनी की रहने वाली हैं। एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है। इसी के साथ वो एक यूट्यूबर और भजन गायिका भी हैं। बाबा से इनका जुड़ाव इतना है कि वो उनसे शादी की कामना के लिए गंगोत्री से सिर पर गंगाजल से भरे कलश लेकर निकल गई हैं।
शिवरंजनी तिवारी की बात करें तो वो चार साल से भजन गा रही हैं। उन्होंने खैरागढ़ से 8 साल तक संगीत की शिक्षा ग्रहण की है। बाबा बागेश्वर से शादी के सवाल पर उन्होंने गोलमोल जवाब देते हुए कहा कि वो अपनी इच्छा बागेश्वर धाम सरकार को मिलने पर बताएंगी। जो भी होगा वो समय आने पर बता दिया जाएगा। बाबा बागेश्वर की बात करें तो वो भी शादी की बात पर कह चुके हैं कि वो अपनी माता-पिता की मर्जी से शादी करेंगे। UP News