
UP News : आगरा। यूं तो आगरा शहर कई कारणों से प्रसिद्ध है, किन्तु आज का ताजा मामला यहां फैले हुए जातीय वैमन्सय से जुड़ा हुआ है। यहां के एक गांव में एक तथाकथित दबंग युवक ने अनुसूचित जाति के एक व्यक्ति को न केवल गंदी-गंदी गालियां बकी बल्कि उस व्यक्ति की जूतों से पिटाई भी कर दी। जिस व्यक्ति को पीटा गया वह कोई साधारण व्यक्ति नहीं है।
यह पूरा प्रकरण आगरा के नहर्रा गांव का बताया जा रहा है। इस गांव के पूर्व प्रधान चतुरसिंह बघेल को गांव के एक तथाकथित दबंग ने न केवल गालियां दे-देकर जलील किया बल्कि अपना जूता निकालकर बेरहमी से पीटा। इस घटना की आगरा ही नहीं आस-पास के क्षेत्रों में खूब निंदा हो रही है। पूर्व प्रधान को जूतों से पिटाई करने वाला युवक ठाकुर समाज से बताया जा रहा है।
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। नीचे चेतना मंच के ट्वीट में आप भी देंखे इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना का पूरा वीडियो...
https://twitter.com/ManchChetna/status/1643587244522090497?t=kJiWVkrBIBg_6HSODKZswg&s=08