विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, फर्जी दारोगा का नाम रोमिल सिंह है और वह बहराइच का निवासी है। फर्जी दरोगा ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि उसे पुलिस में भर्ती होने का शौक था, लेकिन वह पुलिस अफसर बना नहीं। इसके बाद वह लखनऊ के चारबाग से पुलिस की वर्दी और स्टार लगाकर दारोगा बन गया। इतना ही नहीं उसने पुलिस का फर्जी आईकार्ड भी छपवा लिया था।
विज्ञापन