UP News : संभल में बड़ा हादसा भरभरा कर गिर पड़ा कोल्ड स्टोरेज
UP News: Big accident in Sambhal, cold storage collapses
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 02:06 AM
UP News : उत्तर प्रदेश के संभल में हुआ बड़ा हादसा गड़बड़ा कर गिर पड़ा आलू का कोल्ड स्टोरेज यहां 25 लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है ,प्रशासन के अधिकारियों को और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोई भी सूचना दे दी गई । आल्हा अधिकारी और एसडीएफ और एनडीआरएफ की टीमें पहुंची मौके पर। हादसे के समय 25 से 30 लोग यहां काम कर रहे थे।
UP News :
यह हादसा चंदौसी स्थित मवई गांव के कोल्ड स्टोरेज में हुआ है। अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसा, स्टोरेज कई साल पुराना था। गुरुवार को यहां आलू रखने का काम चल रहा था। करीब 25 से 30 मजदूर कोल्ड स्टोरेज में काम कर रहे थे। इस दौरान स्टोरेज की छत भड़भड़ा कर गिर गई गिर गई। प्रशासन और बुलडोजर की सहायता से मलबे को हटाया जा रहा है। फैजगंज पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड की टीमें भी राहत बचाव कार्य में जुटी हैं। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए तत्कारल अधिकारियों को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उनका बेहतर उपचार कराने के लिए कहा है उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
दमकल कर्मियों ने टाला बड़ा हादसा
खबर यह भी आ रहीं हैं कि इमारत ढहने के बाद वहां अमोनिया गैस का रिसाव होने लगा था। जिस पर दमकल विभाग की टीम ने साहस का परिचय देते हुए किसी तरह मास्क पहनकर गैस का रिसाव बंद किया, इसके बाद खतरा टला। साथ ही जानकारी मिल रही है कि अभी तक एक मजदूर को मलबे से निकाला गया है। वहीं करीब 7 से 8 जेसीबी मशीन मलबे को हटाने के काम में जुटी हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच चुकी हैं। ताकि निकाले जाने वालों को फौरन उपचार दिया जा सके। समाचार लिखे जाने तक प्रशासनिक अमला घटना की जानकारी लेता रहा।