बिग ब्रेकिंग : कन्नौज में बड़ा हादसा, बिल्डिंग का लेंटर गिरने से दबे 25 मजदूर
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 04:16 PM
UP News : उत्तर प्रदेश के कन्नौज से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल कन्नौज में आज (शनिवार) को एक बड़ा हादसा हो गया जिसकी चपेट में आकर 25 मजदूर आ गए। बताया जा रहा है कि कन्नौज के रेलवे स्टेशन के पास अमृत भारत योजना के तहत बन रही बिल्डिंग का दोपहर करीब 2.20 बजे लेंटर अचानक गिर गया। जिससे 25 मजदूर दब गए। इस हादसे के बाद आसपास हाहाकार मच गया।
जानकारी के मुताबिक 6 मजदूरों को निकाल लिया गया है। जबकि अन्य मजदूरों के अभी भी फंसे होने की खबर है। जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। फिलहाल JCB से राहत बचाव का कार्य लगातार जारी है। मौके पर पुलिस-प्रशासन के अफसर मौजूद हैं। एंबुलेंस से घायलों को हॉस्पिटल भेजा जा रहा है। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण भी मौके पर पहुंचे गए।