UP News : उत्तर प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, सैनिकों के नाम पर बड़ा काम
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
23 May 2025 07:16 PM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
23 May 2025 07:16 PM
UP News : उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला किया है। उत्तर प्रदेश सरकार का यह बड़ा फैसला सैनिकों के लिए बहुत बड़ा काम करने से जुड़ा हुआ है। उत्तर प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला एक साथ कर्ई काम करने वाला फैसला है। उत्तर प्रदेश सरकार के बड़े फैसले में प्रदेश को प्रदूषण मुक्त प्रदेश बनाने, उत्तर प्रदेश को ग्रीन प्रदेश बनाने तथा उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखनो वाले सैनिकों को विशेष सम्मान देने जैसे बड़े काम करने वाला साबित होगा।
उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में स्थापित किए जाएंगे शौर्य वन
उत्तर प्रदेश में कुल 75 जिले हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने सभी 75 जिलों में ग्रीन यूपी अभियान को तेज करने का फैसला किया है। उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश के सभी 75 जिलों में खास प्रकार के वन तथा वाटिका विकसित करके प्रदेश को प्रदूषण मुक्त बनाने का काम करेगी। इस योजना के तहत उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में प्रमुख शहरों में शैर्य वन विकसित किए जाएंगे।
शौर्र्य वन उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले भारतीय सेना के सैनिकों को समर्पित रहेंगे। इस योजना से जहां प्रदेश हरियाली बढ़ेगी वहीं सैनिकों को बड़े पैमाने पर सम्मान भी मिलेगा। उत्तर प्रदेश सरकार के वन विभाग ने इस संबंध में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने बड़ी योजना का पूरा खाका पेश किया है। इस योजना का मुख्य आकर्षण उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में शौर्य वन विकसित करना है।
उत्तर प्रदेश की आम जनता को जोड़ा जाएगा योजना से
खास प्रकार से उत्तर प्रदेश को ग्रीन प्रदेश बनाने की योजना के साथ आम जनता को पूरी तरह से जोड़ा जाएगा। आम जनता ग्रीन प्रदेश के अभियान के साथ जुड़ जाए इसके लिए प्रदेश के सभी प्रमुख शहरों में अनेक प्रकार के नाम वाले वन्य क्षेत्र विकसित किए जाएंगे। जो वन्य क्षेत्र विकसित किए जाएंगे उन वन्य क्षेत्रों के नाम अटल वन, एकता वन, एकलव्य वन, त्रिवेणी वन, ऑक्सी वन, गोपाल वन और शक्ति वाटिका जैसे प्रेरणादायक रखे जाएंगे। हर शौर्य वन में स्थानीय लोग मिलकर पौधरोपण करेंगे. यह अभियान सिर्फ पेड़ लगाने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसे देशभक्ति और प्रेरणा का केंद्र बनाया जाएगा।
वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी पर ‘अटल वन’, सरदार पटेल की स्मृति में ‘एकता वन’ और बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर ‘एकलव्य वन’ भी विकसित किए जाएंगे। शहरों में बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार सभी शहरों में ऑक्सी वन लगाने जा रही है। इन वनों से वायु की गुणवत्ता बेहतर होगी और शहरी लोगों को शुद्ध वातावरण मिलेगा। इसके साथ ही, गौशालाओं में छायादार और चारा देने वाले पेड़ों से ‘गोपाल वन’ विकसित होंगे, जिससे गायों को चारा मिलेगा और गौशालाएं भी हरी-भरी बनेंगी।
महाकुंभ की याद में विकसित किए जाएंगे त्रिवेणी वन
2025 में होने वाले महाकुंभ की स्मृति में गंगा और यमुना किनारे नीम, पीपल और पाकड़ जैसे धार्मिक महत्व वाले पौधों से त्रिवेणी वन बसाए जाएंगे. इससे आस्था और पर्यावरण दोनों को बल मिलेगा। इसी प्रकार, चैत्र नवरात्रि पर 781 जगहों पर ‘शक्ति वाटिका’ नाम से वन लगाए गए हैं, जो धार्मिक और सांस्कृतिक चेतना को आगे बढ़ाएंगे।
उत्तर प्रदेश सरकार ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का दूसरा चरण भी जल्द शुरू करने जा रही है. इसके तहत लोग अपनी मां के नाम से पौधा लगाकर पर्यावरण और भावनात्मक जुड़ाव को बढ़ावा देंगे। इस पूरी योजना का मकसद पेड़-पौधे लगाकर न सिर्फ पर्यावरण को बचाना है, बल्कि जनभागीदारी के साथ सामाजिक और सांस्कृतिक एकता को भी मजबूत करना है. योगी सरकार की यह पहल पर्यावरण प्रेमियों और देशभक्तों दोनों के लिए प्रेरणास्पद बन रही है। UP News