UP News : योगी सरकार का बड़ा फैसला: 900 सरकारी वकीलों की छुट्टी
भारत
चेतना मंच
02 Aug 2022 06:42 PM
Lucknow : लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के फैसले ने सभी को चौंका दिया। सरकार ने पिछली सरकार के कार्यकाल में नियुक्त किए गए 900 अधिवक्ताओं को हटाने का आदेश दिया है। हालांकि उनकी जगह इलाहाबाद हाईकोर्ट मं 336 और इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ में 220 सरकारी अधिवक्ताओं की नियुक्ति की है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि सरकार ने परफॉर्मेंस के आधार पर इन वकीलों की सेवाएं समाप्त की हैं। मंगलवार को नियुक्त किए गए अधिवक्ताओं के अलावा रिक्त पदों पर भी शीघ्र नियुक्ति की जाएगी। इसके अलावा सरकार ने 111 ब्रीफ होल्डर सिविल और क्रिमिनल के 141 ब्रीफ होल्डरों की भी सेवाएं समाप्त की गई हैं। सरकार ने 47 अपर शासकीय अधिवक्ताओं, लखनऊ बेंच के दो चीफ स्टैंडिंग काउंसिल के साथ ही 33 एडिशनल गवर्नमेंट एडवोकेट की सेवाएं भी समाप्त की गई हैं।
योगी सरकार ने क्रिमिनल साइड के 66 ब्रीफ होल्डर, 176 सिविल ब्रीफ होल्डर, 59 एडिशनल चीफ स्टैंडिंग काउंसिल और स्टैंडिंग काउंसिल को हटाने का फरमान जारी किया है। सरकार के आदेश में इन ओहदेदारों को हटाने के कारणों का जिक्र नहीं किया गया है। लेकिन, सूत्र बताते हैं कि परफॉर्मेंस के आधार पर इनकी सेवाएं खत्म की गई हैं।