उत्तर प्रदेश के लिए बड़ी खबर, बड़ी-बड़ी कंपनी हुई मेहरबान
UP News
भारत
चेतना मंच
28 May 2025 07:01 PM
UP News : उत्तर प्रदेश के लिए सबसे बड़ी खबर आई है। उत्तर प्रदेश के लिए सबसे बड़ी खबर यह है कि देश की बड़ी-बड़ी कंपनियां उत्तर प्रदेश पर मेहरबान हो गई हैं। देश की तमाम बड़ी कंपनियों ने उत्तर प्रदेश में 69 हजार करोड़ रुपए का भारी भरकम निवेश करने की घोषणा कर दी है। देश की बड़ी-बड़ी कंपनियों ने उत्तर प्रदेश में केवल निवेश की घोषणा ही नहीं की है बल्कि उत्तर प्रदेश की सरकार के साथ बाकायदा एग्रीमेंट (MOU) पर हस्ताक्षर भी कर दिए हैं।
उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव की अगुवाई में मिला बड़ा निवेश
उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह की सार्थक पहल के कारण प्रदेश को बहुत बड़ी सफलता मिली है। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह अपने पूरे दल-बल के साथ मंगलवार को मुंबई में थे। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने मुंबई में देश की प्रसिद्ध कंपनियों के साथ निवेशक राउंडटेबल बैठक आयोजित की थी। इस विशेष बैठक के सूत्रधार उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए गठित इन्वेस्ट यूपी के CEO विजय किरन आनंद थे। निवेशकों की इस बैठक में देश के अनेक दिग्गज उद्योगपति तथा उद्योगों के बड़े अधिकारी मौजूद थे। उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से मुंबई में इस विशेष बैठक का आयोजन जिओ वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में किया गया था।
उत्तर प्रदेश में 69 हजार करोड़ रुपए का निवेश करने के हुए समझौते
उत्तर प्रदेश सरकार की विशेष बैठक में प्रदेश को बहुत बड़ा फायदा हुआ है। इस बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार तथा उद्योगपतियों के बीच अनेक समझौते (MOU) किए गए। सभी MOU को मिलाकर बात करें तो उत्तर प्रदेश में 69 हजार करोड़ रुपए का भारी भरकम निवेश करने के समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए हैं। जिन MOU पर हस्ताक्षर किए गए हैं उनमें देश की अनेक प्रसिद्ध कंपनियों के समझौते शामिल हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश में जल्दी ही बहुत बड़े पैमाने पर पूंजी निवेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि निवेशक राउंडटेबल बैठक में हीरानंदानी समूह के अध्यक्ष डॉ. निरंजन हीरानंदानी ने उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा 28,440 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की है। यह निवेश नोएडा में सेमीकंडक्टर चिप के निर्माण को लेकर किया जाएगा। वहीं अवाडा समूह के उपाध्यक्ष सिंदूर मित्तल ने सौर ऊर्जा के क्षेत्र में 20,000 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की है। अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक केसी झंवर ने अलीगढ़, शाहजहांपुर व टांडा में 1,981 करोड़ रुपये का निवेश करने का भरोसा इन्वेस्ट उत्तर प्रदेश के अधिकारियों को दिया है।
बलरामपुर चीनी मिल्स के सीएफओ प्रमोद पतवारी ने उत्तर प्रदेश सरकार के निरंतर सहयोग की प्रशंसा की और बायोप्लास्टिक जैसे नवाचार में निवेश की रुचि दिखाई।
श्रीकृष्णानंद समूह के कपिल तिवारी ने लखनऊ और नोएडा में 25 करोड़ रुपये के रेडी मिक्स प्लास्टर प्लांट की परियोजना पर चर्चा की। ईएन कम्युनिकेशन के राजीव रंजन सिंह ने वाईईडीए में 1,500 करोड़ रुपये के महाभारत संग्रहालय का प्रस्ताव रखा है।
बैठक में रिमेंस डीएसपी इंफ्रा के अर्नव गुप्ता ने लखनऊ में पांच करोड़ रुपये के कोल्ड इमल्शन-आधारित रोड पैच मिक्स प्लांट के विस्तार करने का लक्ष्य रखा। लॉर्ड्स ग्रुप के सचिदानंद उपाध्याय ने आइवीडी, मेडटेक और रूफ टाप सोलर के लिए 1,500 करोड़ रुपये की इकाई स्थापित करने का प्रस्ताव रखा और डायसिस इंडिया के सचिन सिंह ने 10 करोड़ रुपये के निवेश से अपने प्लांट की क्षमता को दोगुना करने का प्रस्ताव दिया। इस प्रकार की तमाम घोषणाओं से यह स्पष्ट हो गया है कि उत्तर प्रदेश में जल्दी ही 69 हजार करोड़ रुपए का निवेश हो जाएगा। UP News