यूपी में कारोबारियों को बड़ी राहत, जुर्माना और ब्याज हुआ माफ
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 02:19 AM
UP News : योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश के व्यापारियों और उद्यमियों को बड़ी राहत भरी सौगात देने की घोषणा की है। यह सौगात जीएसटी और जुर्माने को लेकर दी गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जीएसटी देने वाले व्यापारियों का पिछले तीन साल में लगा ब्याज और जुर्माने को माफ कर दिया है। इसमें सबसे अहम बात यह है कि इसका फायदा 31 मार्च तक लिया जा सकता है। योगी सरकार के इस कदम से एक ओर तो व्यापारियों और उद्यमियों को ब्याज से राहत मिलेगी तो दूसरी ओर सरकार का फंसा हुआ पैसा वापस मिलेगा। इस योजना का फायदा करीब 1.84 लख करदाताओं को मिलेगा।
ब्याज और जुमार्ना होगा माफ
जानकारी के मुताबिक योगी सरकार ने छोटे-बड़े उद्यमियों और व्यापारियों को राहत देते हुए ब्याज में बड़ी छूट दी है। साल 2017-18, 2018-19, 2019-20 की जीएसटी जमा करने पर ब्याज और जुर्माना माफ कर दिया जाएगा। सरकार की इस योजना का फायदा करदाता 31 मार्च तक ही उठा सकते हैं। जिन उद्यमियों और व्यापारियों को इसको लेकर अधिक जानकारी चाहिए वे राज्य के कर विभाग के स्थानीय अधिकारियों से संपर्क करके इसका फायदा उठा सकते हैं। इस योजना से सरकार को भी फायदा मिलेगा, इससे रुका हुआ धन मिलने पर सरकारी राजस्व प्राप्ति का लक्ष्य हासिल करने में मदद मिलेगी। UP News
योजना का 31 मार्च तक उठा सकते हैं फायदा
इस योजना का फायदा छोटे-बड़े सभी उद्यमी और व्यापारी उठा सकते हैं, हां इस बात का ख्याल रखना है कि योजना का फायदा उठाने की समय सीमा 31 मार्च तक है। योजना के बारे में जानकारी देने के लिए टैक्सपेयर्स को विभाग की तरफ से व्यक्तिगत तौर पर भी जानकारी दी जा रही है। योगी सरकार द्वारा व्यापारियों और उद्यमियों को दी गई इस राहत को बड़ा कदम माना जा रहा है। प्रमुख सचिव के मुताबिक सरकार व्यापारियों के हितों के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उनके हितों का किसी भी तरह का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। टैक्सपेयर्स के हितों का ध्यान रखा जाएगा। ज्यादा से ज्यादा टैक्सपेयर्स को इस योजना का फायदा उठाने की अपील की गई है। बता दें कि 31 मार्च 2025 तक इसका फायदा लिया जा सकता है। इस योजना का फायदा व्यापारियो के साथ विभाग को भी होगा। UP News