यूपी पंचायत चुनाव में बीजेपी ने लगाई कड़ी लगाम : मंत्री-सांसद-विधायकों के परिवार नहीं लड़ेंगे चुनाव
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 10:46 PM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 10:46 PM
समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी पर हमेशा परिवारवाद के आरोप लगाने वाली भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव के टिकट वितरण को लेकर बड़ा फैसला लिया है। पार्टी ने साफ कर दिया है कि उत्तर प्रदेश के पंचायत चुनाव में किसी भी मंत्री, सांसद या विधायक के परिवार का कोई सदस्य इस बार चुनाव नहीं लड़ सकेगा। UP News :
परिवारवाद पर पूरी रोक
बीजेपी का यह कदम स्पष्ट संदेश देता है कि पार्टी परिवारवाद को बढ़ावा नहीं देगी। इसके तहत अब नेताओं के घर के किसी भी सदस्य को टिकट की मांग करने की अनुमति नहीं होगी। पार्टी ने नेताओं को निर्देश दिए हैं कि वे अपने परिवार के लिए किसी भी चुनावी सीट पर दखल न दें। बीजेपी के इस फैसले से साफ हो गया है कि पार्टी यूपी पंचायत चुनाव में पारदर्शिता और समान अवसर सुनिश्चित करने की दिशा में कदम बढ़ा रही है।
मतदाता सूची में बड़ी गड़बड़ी
इसी बीच, उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची में बड़ी गड़बड़ी का मामला भी सामने आया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने पाया कि कई स्थानों पर हजारों मतदाताओं के नाम और पते मैच नहीं कर रहे हैं। इन बोगस मतदाताओं का सत्यापन बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे। साथ ही फर्जी मतदाताओं का पता लगाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का भी इस्तेमाल किया जाएगा। अयोध्या जिले में इसी तरह के अभियान के तहत अब तक 63,000 बोगस मतदाता चिन्हित किए गए हैं और उनकी जांच जारी है। बीजेपी का यह निर्णय और मतदाता सूची की सफाई अभियान दोनों ही यूपी पंचायत चुनाव में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माने जा रहे हैं। UP News :