BJP विधायक के भाईयों ने हॉस्पिटल में की गुंडागर्दी, स्टाफ को लात-घूंसों से पीटा
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
21 Oct 2024 05:44 PM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
21 Oct 2024 05:44 PM
UP News : उत्तर प्रदेश के मथुरा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। जिसमें बीजेपी विधायक के भाइयों व प्रतिनिधियों एक अस्पताल में घुसकर स्टाफ के साथ जमकर मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं। विधायक के लोगों की इस गुंडागर्दी से हॉस्पिटल में भर्ती मरीज व परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। विधायक के भाइयों व प्रतिनिधियों की ये हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
स्टाफ पर बरसाए जमकर लात-घूंसे
जानकारी के मुताबिक मथुरा की मांट विधानसभा सीट से बीजेपी के विधायक राजेश चौधरी के भाइयों व उनके प्रतिनिधियों ने सोमवार सुबह एक हॉस्पिटल में घुसकर स्टाफ पर थप्पडों की बरसात कर दी। इतना ही नहीं उन्होंने स्टाफ को लात-घूसों से पीटते हुए केबिन से बाहर निकाल ले गए। बताया जा रहा है बीजेपी विधायक की मां महोली रोड स्थित डीएस हॉस्पिटल में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज चल रहा था। इस दौरान बीजेपी विधायक के भाई दो-तीन अन्य लोगों को साथ लेकर आए और आईसीयू में रिकॉर्डिंग करने लगे। जब स्टाफ ने इसका विरोध किया तो विधायक के गुस्साए भाईयों व प्रतिनिधिय के साथ दो-तीन अन्य लोगों ने मिलकर हॉस्पिटल के कर्मचारियों के साथ मारपीट शुरू कर दी।
[video width="476" height="270" mp4="https://test.chetnamanch.com/wp-content/uploads/2024/10/NVJNZ3mj2sKHl_n9.mp4"][/video]
वीडियो बनी चर्चा का विषय
इस गुंडागर्दी का वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है जिसके बाद लोगों ने कई तरह से सवाल खड़े कर दिए हैं। इस मामले में हॉस्पिटल के संचालक का कहना है, यह सारी घटना सीसीटीवी में कैद है। हमने कानून के तहत कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल इस मामले में दोनों ओर से पुलिस में तहरीर दी गई है जिसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। UP News