
UP News : उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से एक बड़ी खबर है। खबर यह है कि यहां पर भाजपा विधायक की पत्नी अचानक से गायब हो गई है। परिजनों द्वारा काफी तलाशने के बाद भी विधायक की पत्नी का कोई सुराग नहीं लग सका है। सुल्तानपुर भाजपा विधायक के बेटे ने गाजीपुर थाने में लापता होने का केस दर्ज कराया है। पुलिस की कई टीमें उनकी तलाश में लगी हैं।
जानकारी के मुताबिक सुल्तानपुर के लंभुआ से भाजपा विधायक सीताराम वर्मा की पत्नी मंगलवार की सुबह घर से अचानक गायब हो गईं। विधायक के बेटे ने गाजीपुर थाने में केस दर्ज कराया है।
सीताराम वर्मा की पत्नी पुष्पा वर्मा (65 वर्षीय) मंगलवार सुबह घर से निकली थी जो अचानक गायब हो गई और उनका कुछ पता नहीं चला। काफी खोजबीन और तलाश करने के बाद उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट गाजीपुर कोतवाली मे दर्ज करवाई गई।
विधायक सीताराम वर्मा का गाजीपुर सेक्टर-8 में घर है। जहां वे अपनी पत्नी और बेटे पंकज कुमार संग रहतें है। मंगलवार सुबह छह बजे पुष्पा बिना किसी को कुछ बताए ही घर से कहीं चली गईं। बेटे पंकज के काफी तलाशने के बाद जब कुछ पता नही चला तो गाजीपुर थाने मे रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
दोपहर को विधायक ने डीसीपी से मिलकर पत्नी को तलाशने में मदद मांगी। डीसीपी ने गाजीपुर और इंदिरानगर पुलिस की टीमों को पुष्पा को तलाशने के लिए लगाया है। डीसीपी का कहना है कि तलाश की जा रही है घर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को निकलवाया गया है। कुछ फुटेज मे सड़क से अंदर जाती दिखी है लेकिन उसके बाद उनका कुछ पता नहीं ।उनका कहना है कि वह बीमार थी और उनका कई दिनों से इलाज चल रहा है।