यूपी में पेड़ पर लटके मिले दो युवतियों के शव, मचा हड़कंप
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 10:26 AM
UP News : उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां दो युवतियों के शव पेड़ से लटके मिलने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है दोनों सहेलियां देर शाम परिवार के साथ जन्माष्टमी के कार्यक्रम देखने गए थे। जब देर रात तक वो वापस नहीं लौटीं तो घरवालों को लगा दोनों किसी रिश्तेदार के यहां रुकी है। बाद में जब दोनों के शव पेड़ से लटकते मिले तो दोनों के घर में कोहराम मच गया
क्या है पूरा मामला? UP News
आपको बता दें कि यह पूरी घटना कायमगंज थाना क्षेत्र के भगौतीपुर गांव के पास की है, जहां आम के बाग में दोनों युवतियों के शव फंदे से लटके मिले। जब गांववालों ने इसकी सूचना परिजनों को दी तो बेटियों के शव को लटका देख उनके होश उड़ गए। उन्हें समझ ही नहीं आया कि आखिर लड़कियों ने ये खौफनाक कदम क्यों नहीं उठाया। शुरुआती जांच में पुलिस ने हत्या या रेप की आशंका से फिलहाल इनकार कर दिया है।
पेड़ पर मिले लड़कियों के चढ़ने के निशान
इस मामले में पेड़ पर लड़कियों के चढ़ने के निशान भी मिले हैं, इसी वजह से पुलिस हत्या की आशंका से इनकार कर रही है। दोनों लड़कियां पक्की दोस्त भी थीं और वो परिवार के साथ देर रात जन्माष्टमी का कार्यक्रम देखने गई थी। इस कार्यक्रम स्थल से करीब 150 मीटर दूर आम के बाग में एक ही दुपट्टे से दोनों के शव लटके मिले। पुलिस को मौके से एक लड़की के ममेरे भाई का मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि ममेरा भाई परिवार के साथ ही जन्माष्टमी कार्यक्रम देख रहा था। परिजनों की ओर से भी हत्या या रेप की आशंका से इनकार किया गया है। UP News
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।