शादीशुदा महिला के साथ लिव-इन में रहता था लड़का, बिस्तर में मिला शव
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 06:39 PM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 06:39 PM
UP News : उत्तर प्रदेश में पिछले कई दिनों से क्राइम का रेट बढ़ता ही जा रहा है। जिसपर रोक लगाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशानशन की ओर से कड़े प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी उत्तर प्रदेश में क्राइम का रेट कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। इसी कड़ी में एक और मामला उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से सामने आया है। जिसे सुना पूरे उत्तर प्रदेश में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के गीडा थाना क्षेत्र का युवक अपनी महिला मित्र के साथ काफी दिनों से गांव में रह रहा था। शनिवार की सुबह युवक का शव महिला के घर में बिस्तर पर पड़ा मिला। मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
क्या है पूरा मामला
मामले की जानकारी देते हुए आसपास के लोगों ने बताया कि भरवाल गांव निवासी अशोक पाठक की शादी अभी नहीं हुई थी। कुछ समय पहले ही उसकी दोस्ती पड़ोस में रहने वाली एक महिला से हो गई। दोनों चोरी- छिपे मिला करते थे। इसी दौरान महिला के पति की नौकरी कोलकाता में लग गई। जिसके बाद वह कोलकाता चला गया। पति के जाने के बाद भी दोनों का मिलना जारी रहा। इस बात के बारे में पूरे गांव को पता था। कुछ समय पहले खबर आई कि कोलकाता में नौकरी करने के दौरान ही महिला के पति की मौत हो गई है। ऐसे में कुछ दिनों के बाद ही अशोक और महिला साथ रहने लगे। हालांकि उन अभी तक शादी नहीं की थी। बावजूद इसके पति-पत्नी की तरह ही रह रहे थे। शनिवार की सुबह महिला ने ही पुलिस को फोन करके बताया कि अशोक बिस्तर से उठ नहीं रहा है। शायद उसे कुछ हो गया है। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और अशोक पाठक उठाकर उसे अस्पताल लेकर गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
UP News
परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
दूसरी तरफ अशोक पाठक के परिजनों का कहना है कि हम लोग बहुत पहले से ही उनको मना कर रहे थे कि इस महिला के साथ न रहे। हम लोगों की बात कभी नहीं माना और अब हम लोगों को यह दिन देखना पड़ रहा है। महिला ठीक नहीं थी। वहीं इस पूरे मामले को लेकर एसपी नार्थ जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है, लेकिन उसमें मौत की वजहों का पता नहीं चल पाया है। घटना से जुड़े सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही इस पूरे मामले की सच्चाई सामने आ जाएगी।
UP News
देशविदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।