
UP News : उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पर एक दुल्हन सुहागरात के दिन सुहागसेज पर पहुंचने से पहले ही गायब हो गई। पुलिस जब दुल्हन को तलाशने के लिए निकली तो एक सनसनीखेज खुलासा हुआ। सुहागरात से पहले भागी लड़की एक लुटेरी दुल्हन निकली। पुलिस ने पूरे गैंग का पर्दाफाश किया है।
जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रेवाड़ी निवासी हरिराम ने कंचन नाम की एक लड़की से धार्मिक रीति रिवाज से शादी की थी। इसके बाद कंचन ने हरियाणा पहुंचकर अपने गैंग के अन्य लोगों को बुलाया और देर रात मौका देखकर रुपये, जेवरात और मोबाइल लेकर फरार हो गई। कंचन नाम की युवती आजमगढ़ जिले की रहने वाली बताई जाती है।
इसके बाद पीड़ित दूल्हा स्थानीय अहरौला थाने पहुंचा और तहरीर दी। पुलिस ने मामले में छानबीन की और शादी का झांसा देकर लूटपाट करने वाले इस गैंग का खुलासा किया। पुलिस का कहना है कि इस तरह के कई गैंग सक्रिय हैं। गैंग की लड़कियां भोले-भाले युवकों को अपने जाल में फंसाकर उनसे शादी करती हैं और इसके बाद उन्हें लूट लेती है। आए दिन इस तरह की सूचना मिलती रहती है। रेवाड़ी के मामले में भी ऐसा ही हुआ। अहरौला थाने से इस गैंग का खुलासा हुआ है। इसके पास से लूट गए 82 हजार रुपये और जेवरात बरामद हुए हैं।
आजमगढ़ के एसपी ग्रामीण अशोक दीक्षित ने बताया कि 10 सितंबर को आजमगढ़ के अहरौला थाने में हरिराम ने शिकायत की थी। उसने कहा था कि शादी के नाम पर उससे धोखाधड़ी करके 3 लाख 47 हजार रुपये, कुछ जेवरात, तीन मोबाइल और कपड़े की ठगी की गई।
इसके आधार पर आईपीसी के धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई थी। जांच के दौरान 15 सितंबर को पुलिस की टीम ने 6 आरोपियों को फुलवरिया बाजार से गिरफ्तार कर लिया। इनसे पूछताछ की जा रही है। UP News