UP News: BSP के सांसद INDIA में ढूंढ रहे आस! नीतीश से मुलाकात के मायने क्या हैं? यूपी में क्या करने वाली हैं मायावती !
UP News
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 12:02 AM
UP News: 24 के चुनाव के लिए छोटी बड़ी हर पार्टी अपनी रणनीति बना रही है। NDA या फिर INDIA दोनों ही गठबंधन विभिन्न दलों को अपने पाले में करने में लगे हैं । उत्तरप्रदेश की बात करें तो जहां SP नेI NDIA का हाथ थाम लिया है तो मायावती ने ऐलान किया था कि वह लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने जा रही है। बहुजन समाजवादी पार्टी किसी से भी गठबंधन नहीं करेगी क्योंकि इससे उनका वोट तो गठबंधन वाली पार्टी को ट्रांसफर हो जाता है लेकिन बसपा को उसका कोई फायदा नहीं होता। लेकिन इसी दौरान मायावती की पार्टी बसपा से सांसद अमरोहा सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले दानिश अली नीतीश कुमार से पटना मिलने पहुंच गए।
UP News
अमरोहा से सांसद कुंवर दानिश अली ने नीतीश से की मुलाकात
अमरोहा से सांसद कुंवर दानिश अली ने इस मुलाकात को शिष्टाचार मुलाकात बताया। हालांकि राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि मायावती 2024 की चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन में शामिल हो सकती है इसीलिए उन्होंने अपना दूत नीतीश कुमार के पास भेजा है। साथ ही नीतीश कुमार और इंडिया गठबंधन के सभी नेता भी चाहते हैं कि मायावती 2024 के चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन में शामिल हो। ऐसा इसलिए क्योंकि पश्चिम उत्तर प्रदेश में दलित मुस्लिम और जाट फैक्टर मिलकर बीजेपी के लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है और इस समीकरण के लिए मायावती का इंडिया गठबंधन में आना जरूरी है।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सीटों पर निशाना
UP News
पश्चिम उत्तर प्रदेश को जाट बहुल इलाका कहा जाता है लेकिन दूसरे और तीसरे नंबर पर यहां पर आबादी मुस्लिम और दलितों की है। यदि जयंत चौधरी के साथ कांग्रेस के दलित नेता मल्लिकार्जुन खड़गे उत्तर प्रदेश के पश्चिमी इलाके में चुनाव प्रचार करते हैं तो दलित वोटो को कांग्रेस अपनी ओर खींच पाएगी। साथ-साथ अल्पसंख्यक वोटो का रुझान पहले से ही कांग्रेस की ओर है। इसमें यदि मायावती जाकर जुड़ जाती है तो मुस्लिम, दलित और जाट समीकरण मिलकर एक बड़ा वोट बैंक खड़ा कर सकता है जो बीजेपी को मुश्किल स्थिति में डाल सकता है। देखना यह होगा कि क्या मायावती इंडिया गठबंधन में 2024 के चुनाव से पहले शामिल होती है या नहीं।
ग्रेटर नोएडा – नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।