Up News : बसपा ने जारी की 10 मेयर प्रत्याशियों की लिस्ट, जानिए किसको मिला मौका
Up News: BSP released the list of 10 mayor candidates, know who got the chance
भारत
चेतना मंच
17 Apr 2023 10:53 PM
Up News : उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव का शंखनाद होने के बाद सभी राजनीतिक पार्टियों अपने अपने प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लगा रही हैं। बीजेपी, सपा, कांग्रेस के बाद अब बसपा ने 10 मेयर उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। सोमवार को बहुजन समाज पार्टी की ओर से जारी की गई सूची में आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, झांसी, सहारनपुर, लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, मुरादाबाद और गोरखपुर जिला शामिल है। बता दें कि पहले चरण में होने वाले चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने का आज ही आखिरी दिन है।
Up News :
30 मार्च को जारी हुई थी अधिसूचना
गौरतलब है कि, निकाय चुनाव की अधिसूचना 30 मार्च को जारी हुई थी। वर्ष 2017 की अपेक्षा इस बार आरक्षण में काफी फेरबदल हुआ है। कई नेताओं को इस आरक्षण से चेहरे का रंग उड़ गया है। वहीं, आरक्षण घोषित होने के बाद निकाय चुनाव में अध्यक्ष से लेकर सभासद सीट तक के लिए सबसे ज्यादा दावेदार भाजपा और सपा में हैं। दावेदारों का मानना है कि चुनाव में भाजपा का दम ज्यादा रहेगा। हालांकि बसपा, सपा और कांग्रेस के नेता भी निकाय चुनाव जोर-शोर से लड़ने की बात कह रहे हैं।
यूपी में दो चरणो में होंगे चुनाव
बता दें कि उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव दो चरणों में होंगे। पहले चरण का मतदान 4 मई को 9 मंडलों के 37 जिलो और दूसरे चरण का मतदान 11 मई को 9 मंडलों के 38 जिलों में होगा। मतगणना 13 मई को सुबह 8:00 बजे से शुरू होगी। नगर निकाय चुनाव में आदर्श आचार संहिता के साथ कोविड-19 की गाइडलाइन का भी सख्ती से पालन किया जाएगा। वहीं चुनाव में कुल 13757 मतदान केंद्र 43263 मतदेय स्थल बनाए गए हैं।
[caption id="attachment_82858" align="aligncenter" width="1164"] Up News: BSP released the list of 10 mayor candidates, know who got the chance[/caption]