उत्तर प्रदेश के इस धार्मिक नगरी में बजट फ्रेंडली ठिकाना : 225 रुपये में एसी रूम, 65 रुपये में खाना
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 03:05 AM
उत्तर प्रदेश के विख्यात धार्मिक नगरी मथुरा-वृंदावन घूमने की योजना बना रहे हैं, तो निश्ंिचत होकर जाइए। अब आपको उत्तर प्रदेश की इन धार्मिक नगरी में वहां रहने खाने के बजट को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है। अब चिंता की कोई बात नहीं उत्तर प्रदेश की इस धार्मिक नगरी में वहां रहना और खाना आपके बजट के मुताबिक उपलब्ध है। उत्तर प्रदेश के वृंदावन के टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर में कम खर्च में आरामदायक ठहरने और स्वादिष्ट खाने की सुविधा उपलब्ध है। UP News :
यह बजट फ्रेंडली सेंटर बांके बिहारी मंदिर और प्रेमानंद महाराज आश्रम से कुछ ही मिनट की दूरी पर स्थित है। यहां 225 रुपये में एसी बेडरूम और 60 रुपये में फोल्डिंग गद्दे उपलब्ध हैं। ग्रुप में आने वाले पर्यटकों के लिए भी पूरी व्यवस्था है। खाने-पीने की बात करें तो यहाँ 65 रुपये में भरपेट और स्वादिष्ट भोजन मिलता है। बुकिंग दोनों तरीके से की जा सकती है आॅनलाइन और आॅफलाइन। सेंटर पागल बाबा मंदिर के पास और 100 सैया अस्पताल के सामने स्थित है, और पार्किंग की भी सुविधा मौजूद है।
प्रसाद योजना के अंतर्गत संचालित
यह सुविधा 9 करोड़ रुपये की लागत से बनाई गई है और केंद्र सरकार की प्रसाद योजना के अंतर्गत संचालित होती है। इसका मकसद है कि सीमित बजट वाले श्रद्धालु भी आराम से वृंदावन का दर्शन कर सकें। वृंदावन पहुंचना आसान है। हवाई मार्ग से दिल्ली का इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पास है (लगभग 150 किमी), रेल से मथुरा जंक्शन मुख्य स्टेशन है (लगभग 12 किमी), और सड़क मार्ग से दिल्ली, आगरा, जयपुर सहित अन्य शहरों से सीधे बस और टैक्सी मिल जाती है। UP News