UP News : बसपा नेता और माफिया अनुपम दुबे के चार मंजिला होटल पर चला बाबा का बुलडोजर
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 09:43 PM
UP News : बसपा नेता और माफिया अनुपम दुबे के कब्रिस्तान की जमीन पर बना साढ़े चार करोड़ का होटल लगभग 16 घंटे में प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। फरुखाबाद में ये होटल चार मंज़िल का बना था। पत्नी मीनाक्षी दुबे ने बताया कि हाई कोर्ट से स्टे के बाद भी प्रशासन मनमानी कर रहा है।
कब्रिस्तान की जमीन पर बना साढ़े चार करोड़ का होटल ध्वस्त
फरुखाबाद मे ठंडी सड़क पर स्थित गुरुशरणम पैलस को ढहाने की कार्यवाही सोमवार से जी शूरू हो गई थी। रात तक इसे पूरा जमींदोज कर दिया गया। जिला प्रशासन दुबे और उनके परिवार को ध्वस्तीकरण के बारे में पहले ही नोटिस भेज चुका था। उन्हें 15 अक्टूबर तक की मोहलत दी गई थी।
फतेहगढ़ मे मोहल्ला कसरटटा निवासी बसपा नेता ड़ॉ अनुपम दुबे हत्या और अन्य मामलों मे इस समय आगरा जेल बंद है । जिला प्रशासन ने तमाम सुनवाई और नोटिस आदि की प्रक्रिया के बाद ठंडी सड़क स्थित होटल गुरु शरणम होटल को अवैध कब्जा घोषित करते हुए गिराने का आदेश दिया गया है। इससे पहले प्रशसान ने ठंडी सड़क को छावनी मे तब्दील कर दिया। इस आदेश के खिलाफ अनुपम दुबे की पत्नी मीनाक्षी की अपील को भी खारिज किया गया।
UP News
होटल के करीब 300 मीटर के दायरे मे प्रशसान ने कर्फ़्यू जैसे हालात पैदा कर दियें। बाजार बंद कर पूरा इलाका सील कर दिया गया । प्रशासन ने आसपास का एरिया चाक-चौबंद कर दिया था। होटल पास के भवनों पर आम लोगों के चढ़ने पर मनाही थी। सोमवार को तहसीलदार श्रद्धा पांडेय के साथ एएसपी संजय कुमार सिंह ट्रेक्टर ट्रॉली के साथ होटल पहुचे। होटल सील होने के कारण तहसीलदार ने सील खोलकर होटल से ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में सामान भरवाकर डूडा के पुराने भवन में भिजवा दिया।कानपुर से मँगाई गई मशीन से होटल का हिस्सा गिराना शुरु कर दिया गया । कार्रवाई के दौरान कानपुर नगर, औरैया, इटावा, कन्नौज के तीन एएसपी, चार सीओ व 400 पुलिस कर्मी मुस्तैद रहे।
कुछ दिन पहले अनुपम दुबे के फरार चल रहे छोटे भाई को भी लखनऊ से गिरफ्तार किया गया था। इस तरह की कार्यवाही देखकर साफ पता चल रहा है कि अवैध कामों में लिप्त लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।
ग्रेटर नोएडा – नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।