उत्तर प्रदेश में बुलडोजर एक्शन : मौलाना तौकीर रजा के दामाद की प्रॉपर्टी पर बुलडोजर चलाया
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 01:36 AM
उत्तर प्रदेश के बरेली में हिंसा के बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई जारी रखी है। मंगलवार को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बरेली में मौलाना तौकीर रजा के दामाद मोहसिन रजा की प्रॉपर्टी पर बुलडोजर चलाया और उनके गैराज को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान उत्तर प्रदेश पुलिस ने मोहसिन रजा को गिरफ्तार भी किया। UP News :
घटना की वजह
पुलिस के अनुसार, जब टीम बुलडोजर के साथ मौके पर पहुंची, तो मोहसिन रजा ने विरोध शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई में बाधा उत्पन्न करने के आरोप में उन्हें गिरफ्तार किया। मोहसिन रजा की कोठी सुरखा बानखाना, प्रेमनगर थाना क्षेत्र में है। गैराज को नाले की जमीन पर अवैध रूप से बनाया गया था। आरोप है कि इसमें बिना बिजली कनेक्शन के वाहनों को चार्ज किया जा रहा था।
ओमान रजा भी आरोपी
समाजवादी पार्टी के पार्षद ओमान रजा और मोहसिन रजा दोनों ही दरगाह आला हजरत के सज्जादानशीन मन्नानी मियां के दामाद हैं। बरेली हिंसा के मुख्य आरोपी ओमान रजा फिलहाल फरार हैं। बुलडोजर और भारी पुलिस बल के माध्यम से गैराज ध्वस्त किया गया। उपद्रव के बाद पुलिस ने इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खान और आईएमसी के पूर्व जिलाध्यक्ष नदीम खां को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा। बरेली में हालात अभी नियंत्रण में हैं, और पुलिस ने कहा है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई जारी रहेगी। UP Newsउत्तर प्रदेश का पहला प्राइवेट रेलवे स्टेशन कहां है, एयरपोर्ट जैसी लग्जरी सुविधाओं जैसा