जमीन के टुकड़ों के लिए दबंगों ने महिलाओं-बच्चों को बुरी तरह पीटा, वीडियो वायरल
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 03:06 AM
UP News : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां कुछ दबंगों ने मिलकर महिलाओं और बच्चों का बुरी तरह से पीट दिया। इस घटना की वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। लखनऊ का ये मामला काफी तूल पकड़ रहा है।
जानकारी के मुताबिक, ये पूरी घटना पारा क्षेत्र के गोविंदनगर कॉलोनी की बताई जा रही है। जहां कुछ दबंगों ने अवैध रूप से जमीन कब्जाने के लिए जमकर आतंक फैलाया। जब कॉलोनी के लोगों ने इसका विरोध किया तो दबंग इस पर बुरी तरह से भड़क गए और अपने साथियों के साथ मिलकर विरोध कर रहे महिलाओं समेत बच्चों को भी बुरी तरह से पीट दिया।
दबंगों ने महिलाओं और बच्चों को पीटा
दबंगों की दबंगई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमें वो महिलाओं और बच्चों के साथ काफी बुरी तरह से मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि, दबंगों ने सड़क की जमीन पर गेट लगाकर रास्ता बंद करने की कोशिश की तो कॉलोनी के लोग इसका विरोध करने लगे। इसपर भड़के दबंग रेलवे ठेकेदार ने अपने साथियों के साथ मिलकर विरोध कर रहे महिलाओं और बच्चों को लाठी डंडे से पीटा। एक स्थानीय निवासी ने बताया कि, रेलवे ठेकेदार ने कॉलोनी में सार्वजनिक सड़क की खाली जमीन पर गेट लगाकर कब्जा करने की कोशिश की और उनके साथियों ने महिलाओं और बच्चों की पिटाई कर दी, जिसमें कई लोग घायल हो गए।
पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार
पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह के अनुसार, संतोष राय और कृष्ण कुमार मिश्रा को गिरफ्तार किया गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अवैध रूप से जमीन कब्जाने की कोशिश का ये कोई पहला मामला नहीं है। बीते नवंबर में लखनऊ में भूमाफिया ने कथित तौर पर जमीन पर कब्जा करने के लिए स्कूल की दीवार बुलडोजर से गिरा दी थी। UP News