
UP News / हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ में देर रात हाईवे पर एक चलती कार आग का गोला बन गई। कार में आग लगने की इस घटना से हाईवे अफरा तफरी का माहौल बन गया। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी ने आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार, देर रात एक सफेद रंग की कार हाईवे पर तेज गति से दौड़ रही थी कि इसी दौरान अचानक कार में आग लग गई। कार में आग लगते देख कार सवार ने किसी तरह से बाहर निकल कर अपनी जान बचाई। कार में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। अन्य राहगीरों द्वारा मामले की जानकारी पुलिस और फायर विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची फायर विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया।
[video width="352" height="640" mp4="https://chetnamanch.com/wp-content/uploads/2023/04/WhatsApp-Video-2023-04-29-at-9.16.37-AM-1.mp4"][/video]