UP News : सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, दो बच्चों समेत चार की मौत
Car collided with a tractor-trolley parked on the road, four including two children died
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 02:26 PM
बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक वैगन-आर कार मुरादाबाद-फर्रुखाबाद मार्ग पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार दो बच्चों और दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए।
दो घायलों को हायर सेंटर के लिए रेफर किया
सिविल लाइंस थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) गौरव बिश्नोई ने रविवार को बताया कि शनिवार को देर रात लगभग एक बजे एक वैगन-आर कार मुरादाबाद-फर्रुखाबाद मार्ग पर दहेमी गांव के पास खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई। बिश्नोई के मुताबिक, इस हादसे में सूरजश्री (50), शशि यादव (25), हर्ष (10) और अरणव (छह) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नीतल, जितेंद्र और आरू (2) गंभीर रूप से घायल हो गए।
शादी समारोह से घर लौट रहे थे लोग
एसएचओ ने बताया कि सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां से दो घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। उन्होंने कहा कि हादसे के शिकार लोग अर्सिस बर्खिन गांव के रहने वाले हैं। वे एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद कार से अपने घर घट लौट रहे थे।
उत्तर प्रदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।