UP News : उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक दर्दनाक घटना की खबर सामने आई है। दरअसल मेरठ के चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग पर रविवार रात बड़ा हादसा हुआ। जानी और भोला के बीच दिल्ली से हरिद्वार जा रही सेंट्रो कार में गांव सिसौला खुर्द के सामने आग लग गई। कार में सवार चारों लोग जिंदा जल गए। हादसे के बाद पुलिस व फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग बुझाई।
जिंदा जले लोग
आपको बता दें कि आग बुझाई गई तो कार के अंदर का नजारा देख अधिकारी भी सन्न रह गए। कार में चार लोगों के शव नजर आए जो जलकर कंकाल बन चुके थे। दो आगे वाली सीट पर तो दो पिछली सीट पर पड़े थे।
एसएसपी मेरठ रोहित सिंह का कहना है, ''कल देर शाम गाजियाबाद से हरिद्वार जा रही एक कार में अचानक आग लग गई। कार में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। मौके पर जाकर आग बुझाई गई।
UP News
कहा हुआ दर्दनाक हादसा
मेरठ में जानी क्षेत्र में कांवड़ पटरी मार्ग पर जिंदा जले लोगों की सोमवार सुबह तक पहचान कर ली गई है। मृतकों में ललित पुत्र स्वर्गीय धर्म सिंह निवासी मोहम्मदपुर कीरी थाना ककोड़ जनपद बुलंदशहर, हाल निवासी-241 मानसरोवर पार्क लाल कुआं, थाना वेव सिटी, गाजियाबाद। इनकी उम्र लगभग 20 वर्ष है। रजनी पत्नी स्वर्गीय धर्म सिंह निवासी उपरोक्त उम्र लगभग 40 वर्ष, राधा पुत्री हरि ओम निवासी खेड़ा धरमपुरा, थाना बादलपुर, जनपद गौतम बुध नगर, उम्र लगभग 29 वर्ष, कविता पत्नी बलिराम निवासी ग्राम तिबड़ा, थाना मोदीनगर, जनपद गाजियाबाद लगभग 50 वर्ष शामिल हैं। UP News