यूपी के इस जिले में सर्किल रेट में बढ़ोतरी, शहर से देहात तक महंगी होगी जमीन
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 07:20 AM
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी पूरी हो गई है। उत्तर प्रदेश के इस जिले की नगर और ग्रामीण क्षेत्रों की जमीन की कीमतों में प्रस्तावित बढ़ोतरी को लेकर लोगों से आपत्ति और सुझाव आमंत्रित किए गए हैं। उत्तर प्रदेश के इस जिले में सर्किल रेट में इजाफे का प्रस्ताव इस प्रकार है कि नगरीय और अर्द्ध नगरीय क्षेत्र में 10 से 12 प्रतिशत वृद्धि की गई है और ग्रामीण क्षेत्र में 5 से 8 प्रतिशत वृद्धि की गई है। इससे उत्तर प्रदेश के जिले की जमीन की कीमतों में शहर से लेकर गांव तक महंगाई बढ़ेगी। UP News :
आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया
लोग 9 सितंबर से 22 सितंबर 2025 तक अपनी आपत्तियां और सुझाव जिला मुख्यालय या तहसील कार्यालयों में दर्ज कर सकते हैं। इसके बाद 22 से 25 सितंबर तक प्रस्तावित सूची की स्कूटनी की जाएगी। स्कूटनी के बाद सर्किल रेट को अंतिम रूप देकर जिला अधिकारी को भेजा जाएगा।
सहभागिता की अपील
सहायक आयुक्त स्टांप, राजेश कुमार ने जिलेवासियों से अपील की है कि यदि किसी को प्रस्तावित मूल्यांकन सूची के संबंध में कोई आपत्ति या सुझाव हो, तो उसे व्यक्तिगत रूप से या पंजीकृत डाक के माध्यम से संबंधित उप-निबंधक, सहायक आयुक्त स्टांप या उप-जिलाधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत करें। UP Newsयूपी के इस जिले में भंडारे का प्रसाद बना मौत का निवाला, 215 से ज्यादा लोगों की हालत बिगड़ी