
UP News : प्रयागराज के फूलपुर (इफको घियानगर) के सामुदायिक केंद्र में स्वच्छता पखवाड़े का समापन समारोह मनाया गया। वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक इकाई प्रमुख संजय कुदेशिया ने कहा कि स्वच्छता पखवाड़ा हम लोग इसलिए मना रहे हैं, ताकि हम इसके महत्व को समझ सकें। यह सरकार की मुहिम है, ताकि लोग इस विषय पर जागरूक हों।
उन्होंने कहा कि हमें स्वयं से रोजमर्रा की जिंदगी में प्लास्टिक का प्रयोग बंद करना चाहिए। जितना स्वच्छ एवं सादा जीवन व्यतीत करेंगे, उतना अच्छा असर हमारे पर्यावरण एवं हमारे स्वास्थ्य पर पड़ेगा। डेंगू, मलेरिया आदि जैसी तमाम बीमारियां गंदगी की वजह से ही होती हैं, इसलिए स्वच्छता महत्वपूर्ण है।
UP News : इस अवसर पर विभिन्न विषयों पर आयोजित प्रतियोगिताओं में जीत दर्ज करने वाले प्रथम पांच बच्चों और कर्मचारियों को पुरस्कृत भी किया गया। इसमें बच्चों के लिए 'स्वच्छता' विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जबकि कर्मचारी वर्ग के लिए 'स्वच्छता देश के विकास में महत्वपूर्ण' विषय पर निबंध लेखन तथा 'स्वच्छता संदेश' विषय पर नारा प्रतियोगिता आयोजित की गई।
UP News : बच्चों के लिए आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में आरूश सिंह, मानव वर्मा, अस्तित्व, आर्विका और आदर्श यादव (कक्षा 3 तक), प्रवी दूबे, रिषभ पटेल, द्वियांशी यादव, वैदेही मिश्रा और श्रेयांश (कक्षा 4-5), भव्या वर्मा, आकृति तिवारी, अनुष्का यादव, अनन्या सिंह और आईज़ा फातिमा (कक्षा 6-8) तथा आयुषी यादव, वंशिका, रागिनी सिंह, जैनेन्द्र कुमार गौतम और अनुर्षि यादव (कक्षा 9-12) ने पुरस्कार जीता।
UP News : कर्मचारी वर्ग के लिए स्वच्छता देश के विकास में महत्वपूर्ण विषय पर आयोजित निबंध लेखन प्रतियोगिता में अभय सिंह, ए.के.श्रीवास्तव, संतोष कुमार शुक्ला, अंकिता कुमारी और संतोष कुमार सिंह ने जीत दर्ज की।
इसके अतिरिक्त कर्मचारी वर्ग के लिए ही स्वच्छता संदेश विषय पर आयोजित नारा प्रतियोगिता में ए.के.श्रीवास्तव, विनीत राय, सर्वेश सिंह, अभय सिंह और सुभाषचंद्र ने बाजी मारी। कार्यक्रम का संचालन रेखा मिश्रा ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन जनसम्पर्क अधिकारी सोनू तिवारी ने किया।
UP News : इस मौके पर संयुक्त महाप्रबंधक क्रमशः संजय वैश्य, ए.पी.राजेन्द्रन, संजय भंडारी, अरूण कुमार, विभागाध्यक्ष मानव संसाधन शम्भू शेखर, इफको ऑफिसर्स एसोसिएशन के महामंत्री स्वयं प्रकाश, इफको कर्मचारी संघ के अध्यक्ष पंकज पांडेय व महामंत्री विनय यादव के अतिरिक्त बड़ी संख्या में कर्मचारी, महिलाएं एवं बच्चे कार्यक्रम में उपस्थित रहे। UP News
Noida News : डाक्टर की कोठी में केयरटेकर ने दी जान, महिला की संदिग्ध मौत
देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें।
ग्रेटर नोएडा– नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।