उपचुनाव को लेकर एक्शन में CM योगी, बुलाई मंत्रियों की बैठक
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 02:50 AM
UP News : लोकसभा चुनाव-2024 के उत्तर प्रदेश में आए नतीजों के बाद से ही उत्तर प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है। राजनीतिक गलियारों में हर रोज नई सुर्खियां देखने को मिल रही हैं। एक तरफ दिल्ली में बैठकों का दौर जारी है, तो दूसरी तरफ सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी की 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव की तैयारी के लिए कमर कस ली है। उपचुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी एक्शन में हैं। वहीं मुख्यमंत्री योगी ने आज शाम 6 बजे उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से मिलने का समय मांगा है। सूबे की 10 सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर सीएम योगी ने आज अपने आवास पर अहम बैठक बुलाई। इस बैठक में मुख्यमंत्री योगी ने अपने मंत्रियों से चुनाव की तैयारियों के संबंध में फीडबैक लिया। इस बैठक में भाजपा संगठन का कोई भी पदाधिकारी शामिल नहीं हुआ।
सीएम योगी ने की बड़ी बैठक
लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास 5 कालिदास मार्ग पर आज सुबह यूपी में 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनावों को लेकर सीएम योगी ने बड़ी बैठक की। पार्टी सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी ने 10 सीटों पर 30 प्रभारी मंत्रियों को जिम्मेदारी दी है। इसके तहत 4 विधानसभा सीटों पर 3-3 प्रभारी मंत्री, तीन सीटों पर 4-4 प्रभारी मंत्री तथा एक सीट पर तीन प्रभारी मंत्रियों को जिम्मेदारी दी गयी है। बैठक खत्म होने के बाद बाहर निकले यूपी सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बताया कि बैठक में सरकारी योजनाओं तथा बाढ से प्रभावित जिलों पर चर्चा के साथ ही विधानसभा उपचुनाव पर भी मंथन हुआ।
सुरेश खन्ना ने क्या कहा?
बैठक में सभी 10 सीटें जीतने की रणनीति बनाई गई। कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि जिस तरह आजमगढ़ और रामपुर की सीट जीते हैं उसी प्रकार उपचुनाव में 10 सीटें जीतेंगे। इस महत्वपूर्ण बैठक में कटेहरी सीट के प्रभारी जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल, सीसामऊ सीट के प्रभारी वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, मिल्कीपुर के प्रभारी कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, करहल सीट के प्रभारी पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, फूलपुर के प्रभारी एमएसएमई मंत्री राकेश सचान और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, मझवां के प्रभारी श्रम मंत्री अनिल राजभर और संजय निषाद शामिल हुए।
संगठन सरकार से बड़ा-केशव प्रसाद मौर्य
मुख्यमंत्री योगी की बैठक से पहले उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इशारों-इशारों में ही कुछ बातें कह दीं। उन्होंने कहा कि संगठन सरकार से बड़ा है, कार्यकर्ताओं का दर्द मेरा दर्द है संगठन से बड़ा कोई नहीं, कार्यकर्ता ही गौरव है।
बीजेपी में कुर्सी की लड़ाई की गर्मी-अखिलेश
समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए चुटकी ली है. उन्होंने कहा कि बीजेपी की कुर्सी की लड़ाई की गर्मी में, उत्तर प्रदेश में शासन-प्रशासन ठंडे बस्ते में चला गया है. तोडफ़ोड़ की राजनीति का जो काम बीजेपी दूसरे दलों में करती थी, अब वही काम वो अपने दल के अंदर कर रही है, इसीलिए बीजेपी अंदरूनी झगड़ों के दलदल में धंसती जा रही है. जनता के बारे में सोचनेवाला बीजेपी में कोई नहीं है।
ग्रेटरनोएडा– नोएडाकीखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएचेतनामंचसेजुड़ेरहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।