सीएम योगी ने कहा- ब्रह्मोस मिसाइल क्या है ये पाकिस्तान वालों से पूछो
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 03:47 AM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 03:47 AM
UP News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भटगांव (उत्तर प्रदेश) में ब्रह्मोस मिसाइल उत्पादन और परीक्षण केंद्र का उद्घाटन करते हुए आतंकवाद और राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर कड़े शब्दों में बयान दिया। उत्तर प्रदेश के सीएम के वक्तव्य में आक्रामक राष्ट्रवादी लहजे के साथ-साथ रक्षा आत्मनिर्भरता को भी प्रमुखता दी गई। आइए सीएम योगी के इस बयान के प्रमुख बिंदुओं को समझते हैं:
आतंकवाद पर तीखी टिप्पणी
योगी ने आतंकवाद की तुलना कुत्ते की पूंछ से करते हुए कहा कि यह कभी सीधी नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि प्यार की भाषा आतंकवादियों को समझ नहीं आती, इसलिए आॅपरेशन सिंदूर जैसा कठोर जवाब जरूरी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आॅपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल के उपयोग की तरफ इशारा करते हुए कहा कि अगर देखा नहीं है तो पाकिस्तान वालों से पूछ लो कि ब्रह्मोस क्या है।
सेनाओं को बधाई
उन्होंने भारतीय सेना के पराक्रम की सराहना करते हुए पूरे प्रदेश की तरफ से जवानों को बधाई दी। उन्होंने बताया कि यूपी में डिफेंस कॉरिडोर की शुरुआत 2018 में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा लखनऊ से की गई थी। अब ब्रह्मोस मिसाइल का निर्माण केंद्र न केवल प्रदेश बल्कि पूरे देश की रक्षा क्षमताओं को मजबूत करेगा।
ब्रह्मोस केंद्र का सामरिक महत्व
भारत-रूस संयुक्त परियोजना से बनी ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल विश्व की सबसे तेज क्रूज मिसाइलों में एक है। यूपी में इसका निर्माण केंद्र बनना, राज्य को डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग का हब बना सकता है। यह कदम आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया के तहत रणनीतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री योगी का बयान न केवल आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति का संकेत देता है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि उत्तर प्रदेश अब भारत की रक्षा तैयारियों का एक अहम हिस्सा बनता जा रहा है। UP News